Hyundai India Expresses ‘Deep Regret’: हुंडई मोटर इंडिया ने आज यानी मंगलवार को पाकिस्तान में हुंडई (Hyundai) के एक डीलर द्वारा कश्मीर में अलगाववादियों का समर्थन करने वाला संदेश पोस्ट करने के बाद एक बार फिर अपना स्पष्टीकरण ट्वीट कर जारी किया है. हुंडई इंडिया के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुये बीजेपी सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कंपनी को आड़े हाथों लिया.

बीजेपी सांसद ने ट्वीट किया कि आप कंपनी खोलकर कोई अहसान नहीं कर रहे हैं, पैसा कमा रहे हैं. कंपनी के अधिकारियों खासकर तरुण के खिलाफ देश की सुरक्षा जांच एजेंसियों को इनकी सभी देश विरोधी गतिविधियों की जांच करनी चाहिए.

आप @HyundaiIndia कम्पनी खोलकर कोई अहसान नहीं कर रहे हैं,पैसा कमा रहे हैं ।कम्पनी के अधिकारियों ख़ासकर तरुण के खिलाफ@NIA_India @IncomeTaxIndia @cbic_india @dir_ed को जाँच कर इनके सभी देश द्रोही गतिविधियों की जाँच करनी चाहिए https://t.co/O05qW5XgFF
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) February 8, 2022

हुंडई की पाकिस्तान इकाई ने किया था विवादित ट्वीट

हुंडई पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मामले पर एक विवादित पोस्ट करने के बाद सोशल मीडिया में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई थी. रविवार को दिनभर सोशल मीडिया एकाउंट्स पर बॉयकाट हुंडई ट्रेंड करने के बाद हुंडई इंडिया ने इस विषय पर सोमवार को अपना स्पष्टीकरण जारी किया था लेकिन उसमें शब्दों के गलत चयन को लेकर उसकी काफी आलोचना हुई थी.

फिर से जारी किया स्पष्टीकरण

इसलिये एक बार फिर मंगलवार को हुंडई इंडिया ने अपना स्पष्टीकरण जारी करते हुये कश्मीर उसके डीलर द्वारा कंपनी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से खुद को अलग किया है. उन्होंने कहा है कि वह एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी के तौर पर किसी भी तरह की राजनीतिक और धार्मिक टिप्पणियों को बढ़ावा नहीं देते हैं. वह किसी भी स्थान विशेष को समर्थन भी नहीं करते हैं.

Hyundai Motor statement:#Hyundai #HyundaiIndia pic.twitter.com/Ir5JzjS2XP
— Hyundai India (@HyundaiIndia) February 8, 2022

हुंडई इंडिया ने आगे कहा कि जब यह घटना हमारे संज्ञान में आयी तब हमने हमारे डिस्ट्रीव्युटर को इस बारे में जानकारी दी और उसे ऐसी किसी भी गतिविधि को दुबारा कंपनी के प्लेटफॉर्म की तरफ से नहीं किये जाने का अनुरोध भी किया. उन्होंने कहा कि हम पिछले 25 वर्षों से भारत में कार्यरत हैं. हम भारतीय ग्राहकों के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. हम इस अनचाही घटना के प्रति अपना खेद व्यक्त करते हैं जिससे हमारे भारतीय ग्राहकों को खेद पहुंचा है.

हुंडई ने भारत को बताया अपना दूसरा घर

गौरतलब है कि सोमवार को जारी अपने स्पष्टीकरण में हुंडई ने भारत को अपना दूसरा घर बताया था. उन्होंने कहा था कि एक अनचाहे पोस्ट के कारण इस महान देश के प्रति हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता और सेवा को ठेस पहुंच रही है. भारत हुंडई ब्रांड का दूसरा घर है. हम इस तरह के किसी भी विचार की कड़ी निंदा करते हैं.

हर घर के एक शख्स को नौकरी, छात्रों के लिए लैपटॉप, ABP न्यूज़ के पास यूपी बीजेपी का घोषणा पत्र, ये हैं प्रमुख बातें

UP Election 2022: चंद्रशेखर आजाद ने बसपा को बताया सूखा पेड़, अखिलेश यादव के लिए कही यह बात

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया