Mumbai Unlock: मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मुंबई वासियों को एक अच्छी खबर दी है. उन्होंने कहा है कि इस महीने के अंत तक मुंबई को अनलॉक कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमने अपना मन बना लिया है. लेकिन लोगों के लिए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है.

इसके साथ ही उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर में सभी अधिकारी और कर्मचारियों की तारीफ करते हुये कहा कि उन्होंने अच्छा काम किया है. उन्होंने कहा कि मुंबई पूरी तरह से अनलॉक होने की दिशा में है और फरवरी के अंत तक संभवत: हम इसे अनलॉक कर देंगे.

महाराष्ट्र में देखी जा रही है कोविड के मामलों में कमी

वहीं प्रधानमंत्री पर पूछे गये सवाल के बारे में उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पर मैं कुछ नही बोलूंगी लेकिन सच यह है कि कोविड के दौरान पूरी दुनिया ही थम गई थी. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लगातार कोविड के केसों में कमी दर्ज की जा रही है. सोमवार को भी कोरोना संक्रमण के मात्र 6,436 नए मामले दर्ज किए गए.

कोविड के मामलों में आई है कमी

एक दिन पहले की तुलना में नए मामलों में 3,230 की गिरावट आई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि 24 घंटों के दौरान 24 और कोविड मरीजों की मौत हो गई. हालांकि इस दौरान 18,423 कोविड मरीज ठीक भी हुए. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,10,136 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,43,098 हो गई.

बुलेटिन के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 75,57,034 हो गई है. राज्य में फिलहाल कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,06,059 है. रविवार को राज्य में 9,666 नए मामले मिले थे और 66 कोविड मरीजों की मौत हुई थी.

राज्य में ओमिक्रोन के मामलों में भी आई है कमी

विभाग के अनुसार राज्य में वायरस के ओमीक्रोन प्रकार से संक्रमित कुल 3,334 रोगियों का पता चला है, जिनमें से 2,023 को जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई है. राज्य में कोरोना वायरस मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है, जबकि ठीक होने की दर 96.76 प्रतिशत है.

राज्य में वर्तमान में 6,73,875 लोग घर पर रहते हुए क्वारंटीन है. वहीं 2,383 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में हैं. बुलेटिन में कहा गया है कि 24 घंटों में 1,00,124 नमूनों की कोविड जांच के साथ महाराष्ट्र में अब तक जांचे गए नमूनों की संख्या बढ़कर 7,56,55,012 हो गई. पुणे में सर्वाधिक 1,744 नए मामले दर्ज किए गए, इसके बाद नासिक (1643), नागपुर (1039), मुंबई (730), औरंगाबाद (464), कोल्हापुर (328), लातूर (283) और अकोला क्षेत्र में 205 नए मामले मिले.

UP Election: लखनऊ में बीजेपी पर बरसीं ममता बनर्जी, पूछा- जब कोविड में लोग मर रहे थे, आप कहां थे योगी जी?

यूपी के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी, देखिए जनता से क्या-क्या किए वादे

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट