Baghpat Suicide: बागपत में दंपति आत्महत्या मामले पर राहुल-प्रियंका गांधी का आया बयान, केंद्र पर साधा निशाना

Rahul Priyanka Gandhi On Baghpat Suicide: बागपत जिले के बड़ौत में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक जूता व्यापारी और उसकी पत्नी ने जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें महिला की मौत हो गई. इस घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि बागपत के राजीव तोमर जी व उनकी पत्नी के वीडियो ने छोटे व्यापारियों की लाचारी का दर्दनाक सच दिखाया है, जबकि प्रियंका ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के बाद लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर छोटे और मझोले व्यापारियों पर पड़ा, लेकिन सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की.

राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया, "बागपत के राजीव तोमर जी व उनकी पत्नी के वीडियो ने छोटे व्यापारियों की लाचारी का दर्दनाक सच दिखाया है. तोमर जी के स्वस्थ होने की कामना व उनकी पत्नी के दुखद देहांत पर मेरी शोक संवेदनाएं. अन्याय के सामने हम हार नहीं मानेंगे. इस लड़ाई में आप अकेले नहीं हैं- मैं आपके साथ हूं."

बागपत के राजीव तोमर जी व उनकी पत्नी के वीडियो ने छोटे व्यापारियों की लाचारी का दर्दनाक सच दिखाया है।
तोमर जी के स्वस्थ होने की कामना व उनकी पत्नी के दुखद देहांत पर मेरी शोक संवेदनाएँ।

अन्याय के सामने हम हार नहीं मानेंगे। इस लड़ाई में आप अकेले नहीं हैं- मैं आपके साथ हूँ।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 9, 2022

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बुधवार को बताया कि बड़ौत के सुभाष नगर निवासी 40 साल के जूता व्यापारी राजीव तोमर ने मंगलवार दोपहर फेसबुक लाइव पर अपनी 35 साल की पत्नी पूनम के सामने जहर खा लिया. उन्होंने बताया कि पूनम ने उसे रोकने का प्रयास किया था, लेकिन असफल रहने पर उसने भी जहर खा लिया. जादौन ने बताया कि पति-पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पूनम की मौत हो गई, जबकि राजीव की हालत गंभीर बताई जा रही है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में जूता व्यापारी राजीव ने अपनी मौत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री छोटे व्यापारियों और किसानों के हितैषी नहीं हैं. परिजनों के अनुसार, ‘राजीव के जूते की दुकान बावली रोड पर स्थित थी. मार्च 2020 में लगे लॉकडाउन में उसका व्यापार चौपट हो गया और उस दौरान उसके करीब छह लाख रुपये कीमत के जूते खराब हो गए. इस दौरान व्यापार बचाने के प्रयास में वह और कर्ज में डूब गया.’’

उन्होंने बताया कि इस दौरान पूनम ने सिलाई का काम शुरू किया था, दोनों पति-पत्नी मिलकर कमा रहे थे इसके बावजूद उनकी हालत नहीं सुधरी. उन्होंने बताया कि राजीव ने बार-बार सरकार से मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली. उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव ने इससे निराश होकर यह कदम उठाया है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है, "बागपत में एक व्यापारी और उसकी पत्नी की आत्महत्या के प्रयास, उसमें महिला की मृत्यु के बारे में जान कर बेहद दुःख हुआ. परिजनों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि राजीव को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले."

बागपत में एक व्यापारी एवं उनकी पत्नी की आत्महत्या के प्रयास और उनकी पत्नी की मृत्यु के बारे में जान कर बेहद दुःख हुआ।

परिजनों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि श्री राजीव जी को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 9, 2022

प्रियंका ने लखनऊ में इसका जिक्र करते हुए कहा कि बागपत की घटना बेहद दुखद है और नोटबंदी और जीएसटी के बाद लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर छोटे और मझोले व्यापारियों पर ही पड़ा है. उन्होंने कहा, ‘‘अफसोस की बात यह है कि सरकार ने ऐसे व्यापारियों को कोई भी सहायता नहीं दी है.’’

मैं डरी नहीं थी: Hijab का विरोध कर रहे लड़कों की भीड़ के सामने क्यों यह लड़की बोल पड़ी अल्लाह हू अकबर

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, किसानों के कर्ज और बिजली बिल को लेकर हुआ ये ऐलान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News