CM Yogi Video Before Uttar Pradesh First Phase Voting: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और दांव चला. उन्होंने ट्विटर पर करीब 6 मिनट का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में उन्होंने कहा, “अब बड़े निर्णय का समय आ गया है. पिछले 5 सालों में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने जो कुछ भी किया, वह बहुत प्रतिबद्धता के साथ किया है और जो कुछ भी कहा आपके भरोसे को ध्यान में रखते हुए उसे निभाया."

योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आपने सब कुछ देखा है और इन चुनावों तक आते-आते ध्यान से सब कुछ सुना है. मुझे आपसे अपने दिल की एक बात कहनी है. इन 5 सालों में बहुत कुछ अभूतपूर्व हुआ है. उत्तर प्रदेश के सभी एक लाख गांव में सभी घरों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई गई है. ऐसा पहली बार हुआ है. कुछ लोग शायद कल्पना भी न कर पाएं कि इससे करोड़ों लोगों के जीवन में क्या बदलाव आया है."

योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं यहां वोट मांगने के लिए नहीं आया बल्कि मैं तो पिछली सरकारों की तरफ से माफी मांगता हूं कि इस काम को वह 70 सालों में नहीं कर पाए. हमने घर-घर करोड़ों घरों में शौचालय बनवाए, मेरे लिए यह भी आपके वोट पाने का जुगाड़ नहीं था. स्वच्छता से भी अधिक मेरे लिए माताओं और बहनों के सम्मान और गरिमा का प्रश्न था. लाखों घर और परिवार खपरैल से निकलकर पहली बार अब पक्के मकान में आ गए हैं. उनकी आंखों में ऐसी चमक है, जो सैकड़ों चुनाव में जीत की चमक को भी फीका कर दे."

CM योगी ने कहा, "चुनाव आएंगे, चुनाव जाएंगे लेकिन अब तक धुएं वाले चूल्हे पर काम करती हमारी माताएं और बहनें, अब बार बीमार पड़ने से बचेंगी, स्वस्थ रहेगी. आयुष्मान योजना आज उत्तर प्रदेश के करोड़ों परिवार के लिए रोगों के निपटने का सहारा बनी." उन्होंने कहा, "आपने देखा कि हम हर घर नल योजना से घरों में पानी पहुंचा रहे हैं, एक कोने से दूसरे कोने तक एक्सप्रेसवे बिछा रहे हैं, प्रदेश भर में औद्योगिक कॉरिडोर लगाने की ओर बढ़ रहे हैं."

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "इसी बीच 2 साल पहले से इस भयंकर कोरोना वायरस महामारी ने आ घेरा है. बड़े से बड़े धनि और उन्नत देश भी विवश दिख रहे हैं. पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है. ऐसा लगने लगा कि मानों बीमारी से मरे ना मरे भुखमरी से लोग अवश्य मरने लगेंगे. हमने निर्णय लिया कि मेरे उत्तर प्रदेश में कोई भूखा नहीं सोएगा. हमने करोड़ों परिवारों तक राशन पहुंचाना शुरू किया. इसके अलावा भी सीएम ने बहुत कुछ कहा है. देखिए वीडियो-

उत्तर प्रदेश के मेरे मतदाता भाइयों एवं बहनों… pic.twitter.com/voB37uA3uV
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 9, 2022

मैं डरी नहीं थी: Hijab का विरोध कर रहे लड़कों की भीड़ के सामने क्यों यह लड़की बोल पड़ी अल्लाह हू अकबर

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, किसानों के कर्ज और बिजली बिल को लेकर हुआ ये ऐलान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया