UP Election: यूपी की 58 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने की ये अपील

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है. वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है. साथ ही पीएम मोदी ने जनता से कोविड नियमों का पालन करने को भी कहा है.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा, ”उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!”

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 10, 2022

पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर सीटों पर मतदान होना है. इस चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान होना है.

2.28 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट

पहले चरण के चुनाव में प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण के सियासी भाग्य का फैसला होगा. पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 1.24 करोड़ पुरूष, 1.04 करोड़ महिलाएं और 1448 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.

प्रथम चरण के निर्वाचन में कुल 58 विधानसभा सीटों पर 623 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 73 महिला उम्मीदवार हैं. पहले चरण के चुनाव के लिये कुल 10,853 मतदान केन्द्र और 26,027 मतदेय स्थल बनाये गये हैं. मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए 48 सामान्य प्रेक्षक, आठ पुलिस प्रेक्षक और 19 व्यय प्रेक्षक तैनात किये गये हैं. इसके अतिरिक्त 2175 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 284 जोनल मजिस्ट्रेट, 368 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 2718 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं.

यह भी पढ़ें-

पहले चरण के मतदान से पहले CM योगी का दांव, वीडियो जारी कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- बड़े फैसले का वक्त है

Goa Election 2022: गोवा में अमित शाह ने जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व पर उठाए सवाल, माइनिंग के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News