Corona Vaccine Booster Dose: केंद्र सरकार ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि सभी वयस्कों को कोविड-रोधी टीके की तीसरी खुराक (बूस्टर डोज) देने का फैसला वैज्ञानिक आधार पर होगा. साथ ही कहा कि, इससे जुड़ी सभी मिल रही जानकारियों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी के पॉल ने कहा कि, एहतियाती डोज के बारे में सभी फैसले जरूरतों के आधार पर सबसे पहले लिए जाते हैं.

पॉल ने आगे कहा कि, "वैक्सीनेशन की अतिरिक्त जरूरतों और आबादी को देखे इसे समाहित करने पर लगातार परीक्षण जारी है. हम दुनियाभर के घटनाक्रमों पर अपनी नजर रखते हैं और वैक्सीनेशन के सभी विकल्पों पर तौर तरीके से विचार किया जा रहा है."

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, विभिन्न आयु समूहों के बीच वैक्सीनेशन के कवरेज में भिन्नता है हालांकि, सामूहिक तौर पर देश में टीकाकरण की गति लगातार अच्छी बनी हुई है.

अबतक करीब 171 करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 171 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 46 लाख 44 हजार 328 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 171 करोड़ 28 लाख 19 हजार 947 डोज़ दी जा चुकी हैं.

एक्टिव केस घटकर 7 लाख 90 हजार 789 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 7 लाख 90 हजार 789 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 6 हजार 520 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 1 लाख 67 हजार 882 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 4 करोड़ 11 लाख 80 हजार 751 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया