Uttarakhand Election: अल्मोड़ा में पीएम मोदी की रैली, बोले- कांग्रेस की नीति रही है सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को चुनाव होना है. इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में चुनावी रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं देख रहा हूं कि मतदाता कभी अच्छे कामों को भूलते नहीं हैं, अच्छे इरादों को भूलते नहीं हैं और कभी भी नेक नियत वालों का साथ छोड़ते नहीं हैं. इस चुनाव को भाजपा से ज्यादा जनता-जर्नादन लड़ रही है.'

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, "हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का संकल्प लेकर काम कर रही है. लेकिन हमारा विरोध करने वालों का फॉर्मूला है- ‘सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट’! पूरे देश में कांग्रेस की नीति रही है- सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट."

PM Modi के भाषण की बड़ी बातें

अब उत्तराखंड विकास के शिखर की तरफ बढ़ चला है, उत्तराखंड को एक नई पहचान मिल रही है. बीजेपी ने अपना जो संकल्प पत्र जारी किया है, वो भी विकास की नई ऊर्जा से भरा हुआ है.

विरोधियों ने हमेशा कुमाऊं और गढ़वाल की लड़ाई कराने की कोशिश की, ताकि ये दोनों जगह को लूट सकें. जबकि डबल इंडन की सरकार ने दोनों जगह के लिए डबल काम करने की कोशिश की है. हमारे लिए पूरा उत्तराखंड देवभूमि है.

टीके पर टोकाटाकी करने वाले ये लोग क्या कह रहे थे? ये कहते थे कि पहाड़ों पर हर एक गांव तक वैक्सीन पहुंच ही नहीं सकती! उत्तराखंड पर इतना अविश्वास है इन लोगों का. जबकि भाजपा सरकार, उत्तराखंड के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए दिन-रात मेहनत करती रही.

यही लोग कहते थे कि पहाड़ों पर सड़कें बनाना आसान नहीं, इसलिए यहां तो ऐसे ही चलना पड़ता है! लेकिन आज उत्तराखंड में चारों धामों को जोड़ने के लिए ‘आल वेदर’ रोड का काम चल रहा है. जहां ये सड़क को मुश्किल बताते थे, वहां आज पहाड़ों पर रेल भी पहुंच रही है.

ये भी पढ़ें-

UP Election: दूसरे चरण के मतदान में 147 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले, 250 से ज्यादा करोड़पति, पढ़ें ADR की रिपोर्ट

Unnao: सपा नेता के खेत में दलित युवती का शव मिलने से हड़कंप, कोतवाल सस्पेंड, BJP का समाजवादी पार्टी पर हमला

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News