Anurag Thakur on Unnao Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) में दलित युवती का शव मिलने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इस मामले में सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे दिवंगत फतेहबहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह (Rajol Singh) का नाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पार्टी पर हमलावर हो गई है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा है कि मामले में सपा नेता की संलिप्तता से समाजवादी पार्टी का असली चाल-चरित्र और चेहरा सामने आ गया है.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्नाव में दलित बेटी की निर्मम हत्या दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है. इसमें सपा नेता की संलिप्तता समाजवादी पार्टी का असली चाल-चरित्र और चेहरा उजागर करती है. उन्होंने आगे कहा कि चाहे कितने भी बड़े नाम इसमें सामने क्यों ना आएं, योगी सरकार दोषियों को बख्शेगी नहीं, उन पर सख़्त से सख़्त कार्यवाई की जाएगी.

बता दें कि 22 साल की दलित लड़िका के लापता होने के दो महीने बाद पुलिस ने राजोल सिंह के आश्रम के पास से उसका शव बरामद किया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लड़की के साथ दरिंदगी का खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में लड़की के सिर में चोट और गर्दन की हड्डी भी टूटी पाई गई है.

ये भी पढ़ें- Unnao Case: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दलित लड़की के साथ दरिंदगी का खुलासा, सिर में चोट, गर्दन की हड्डी भी टूटी

Unnao Murder Case: कभी उन्नाव में दुष्कर्म मामले पर घिरी थी बीजेपी, अब दलित युवती के मर्डर केस में हो रही सपा की किरकिरी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट