Building Collapsed in Bawana JJ colony: गुरग्राम के बाद अब दिल्ली में एक बिल्डिंग गिरने की घटना सामने आई है. दिल्ली के बवाना इलाके में जेजे कॉलोनी की ये घटना बताई जा रही है. जिसमें करीब 6 लोग मलबे में दब गए. पुलिस ने बताया है कि फिलहाल तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, वहीं बाकी लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

डीसीपी आउटर नॉर्थ ब्रिजेंद्र यादव ने इस घटना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, कुल 6 लोगों के बिल्डिंग के मलबे में फंसे होने की जानकारी मिली थी, जिनमें से 3 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. बाकी फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है.

पुलिस ने दी घटना की जानकारी

पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 2:45 पर एनआईए थाने की पुलिस को जानकारी मिली कि दिल्ली जल बोर्ड के पास एक बिल्डिंग गिरी है. जिसमें कुछ लोग दब गए हैं, मलबे में बच्चों के दबे होने की भी जानकारी मिली. तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया. ये बिल्डिंग राजीव रतन आवास में बनी थी. जहां करीब 300-400 फ्लैट हैं.

पुलिस ने बताया कि, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तुरंत तीन जेसीबी बुलाए गए. साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचीं. मलबे से दो महिलाओं फातिमा और शहनाज को निकाला गया. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया. लेकिन इसके बावजूद अभी एक बच्ची और कुछ लोग मलबे में दबे हुए हैं.

बता दें कि इससे पहले दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी. यहां सेक्टर 109 में अचानक एक फ्लैट की छत गिर गई, जिसकी चपेट में कई परिवार आए. घटना में अब तक दो लोगों की मौत की खबर है. वहीं कई लोग घायल हुए हैं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट