Priyanka Gandhi Exclusive: यूपी में प्रियंका गांधी खुद क्यों नहीं लड़ रही हैं चुनाव? ‘घोषणापत्र’ में बताई ये वजह

Priyanka Gandhi UP Election: यूपी में कांग्रेस किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है और कितनी मजबूत है… प्रियंका गांधी से बेहतर इसके बारे में कोई और नहीं बता सकता है. इसीलिए एबीपी न्यूज ने अपने खास कार्यक्रम घोषणापत्र में प्रियंका गांधी को बुलाया, जहां उनसे तमाम सवाल-जवाब हुए. इसमें उनकी पार्टी पर लगने वाले आरोपों का भी प्रियंका ने जवाब दिया. साथ ही ये भी बताया कि आखिर वो चुनाव क्यों नहीं लड़ रही हैं.

आखिर प्रियंका क्यों नहीं लड़ीं चुनाव?

योगी आदित्यनाथ से लेकर अखिलेश यादव इस बार चुनावी मैदान में हैं. ऐसे में जब प्रियंका से सवाल किया गया कि वो चुनावी रण में खुद क्यों नहीं उतरीं तो उन्होंने कहा कि, हर चीज का समय होता है. प्रियंका ने कहा कि, जितना मेरा राजनीतिक अनुभव है उसे देखते हुए मैं सोचती हूं कि अभी चुनाव लड़ने का समय नहीं है.

ये भी पढ़ें – Exclusive: क्या है प्रियंका गांधी का MY समीकरण और क्या ये यूपी में काम कर पाएगा? कांग्रेस नेता ने खुद बताया

युवाओं और महिलाओं के लिए वादे

प्रियंका गांधी ने इस खास कार्यक्रम के दौरान कहा कि, चुनाव के समय सिर्फ और सिर्फ विकास और असली मुद्दों पर बात होनी चाहिए. कांग्रेस ने इसके लिए अपने घोषणापत्र में कई चीजों को शामिल किया है. जिसमें युवाओं के लिए भर्ती विधान है, महिलाओं के लिए भी काफी कुछ है. अपने घोषणापत्र में हम कह रहे हैं कि ये खोखले वादे नहीं हैं. अगर हम कह रहे हैं कि 20 लाख रोजगार देंगे, तो यही दूसरे दल भी कर रहे हैं. लेकिन हम आपको दिखा रहे हैं कि ये 20 लाख रोजगार कहां से आएंगे और कहां खाली पद हैं.

ये भी पढ़ें – Supreme Court का UP सरकार को अल्टीमेटम- CAA विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ वसूली नोटिस लें वापस या हम…

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News