2000 Crore Drugs Seize: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारतीय नौसेना के साथ एक संयुक्त अभियान में 800 किलोग्राम के नशीले पदार्थों को सफलतापूर्वक जब्त कर लिया है. फिलहाल जब्त किए गए नशीले पदार्थ की कीमत 2000 करोड़ रुपये आंकी गई है. सूत्रों के अनुसार पता चला है कि यह ड्रग्स पाकिस्तान से भारत भेजी जा रही थी. जिस पर गुजरात के समुद्री तट से दूर अरब सागर में नेवी और NCB की संयुक्त कार्रवाई की है.

सूत्रों ने बताया कि यह इस तरह का पहला अभियान है जहां एजेंसियों ने समुद्र के बीच से इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स को जब्त किया है. बताया जा रहा है कि एनसीबी को समुद्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के संबंध में एक इनपुट मिलने के बाद नौसेना के साथ मिलकर संयुक्त अभियान शुरू किया गया था. ड्रग एजेंसी ने संयुक्त ऑपरेशन के लिए नेवल इंटेलिजेंस यूनिट के साथ इनपुट शेयर किया था.

In a multi-agency operation at sea, the Narcotics Control Bureau (NCB), with the support of the Indian navy, successfully seized 800 kgs of narcotics substances. Catch estimated worth Rs 2000 Cr: Spokesperson of the Indian Navy pic.twitter.com/x0ncfvzUvN
— ANI (@ANI) February 12, 2022

फिलहाल जब्त की गई दवाओं की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है. वहीं जब्त की गई दवाओं में 525 किलोग्राम बहुत हाई क्वालिटी वाली हैश और 234 किलोग्राम क्रिस्टल मेथमफेटामाइन की बेहतरीन गुणवत्ता शामिल है. सूत्रों ने बताया कि एनसीबी की विशेष इकाई इस तरह की खुफिया सूचनाओं पर लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि एजेंसी भविष्य में नौसेना बलों के साथ इस तरह के संयुक्त अभियान चलाएगी.

सूत्रों ने जानकारी दी है कि यह ऑपरेशन 10 फरवरी की रात को किया गया था. उनका कहना है कि एनसीबी और नौसेना की टीमें आईएनएस ताबर की RIB का इस्तेमाल कर समुद्र में दो नावों के पास पहुंचीं, जिसके आते ही एक नाव पाकिस्तान की समुद्री सीमा में दाखिल हो गई. वहीं एक अन्य नाव को भारतीय नौसेना ने रोक लिया. इस नाव से 800 किलोग्राम तक की संदिग्ध प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई.

इसे भी पढ़ेंः
Watch: ऑनलाइन Interview के दौरान महिला ने उड़ाया कंपनी का ही मजाक, वीडियो वायरल

Hug Day: सिंगल की फौज, सोशल मीडिया पर मीम्स के सहारे ले रही ‘हग डे’ पर मौज

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया