किसान आंदोलन के चलते बंद दिल्ली के सिंघु बॉर्डर के मसले पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट जानी की सलाह दी. दोनों याचिकाकर्ता हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले थे. उनका कहना था कि अगर सरकार सड़क नहीं खोल सकती तो उसे उसके समानांतर नई सड़क बनाने को कहा जाए, ताकि लोग आना-जाना कर सकें.

याचिकाकर्ता जय भगवान और जगबीर सिंह छिकारा का कहना था कि सड़क को पूरी तरह बंद हुए अब लगभग 10 महीने हो चुके हैं. लोगों को इसके चलते भारी समस्या हो रही है. उनकी तरफ से पेश वकील ने दलील दी कि वह शांतिपूर्ण आंदोलन के खिलाफ नहीं हैं. लेकिन स्थानीय लोगों को हो रही दिक्कत पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए.

मामला हाई कोर्ट में रखा जाना चाहिए- बेंच

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, विक्रम नाथ और हिमा कोहली की बेंच ने कहा कि यह मामला हाई कोर्ट में रखा जाना चाहिए. हाई कोर्ट परिस्थितियों के हिसाब से उचित आदेश देने में सक्षम है. जजों के कहना था कि अगर वह दिल्ली के इस मामले को सुनेंगे, तो ओडिशा या कर्नाटक के ऐसे ही मामले को भी सुनना होगा. हाई कोर्ट के रहते इसकी जरूरत नहीं है.

केंद्र को सड़क खोलने के लिए उपाय करने को कहा गया

याचिकाकर्ता के वकील ने जजों के ध्यान इस ओर दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट की ही दूसरी बेंच ने इससे मिलते मामले पर नोटिस जारी कर रखा है. केंद्र को सड़क खोलने के लिए उपाय करने को कहा गया है. दिल्ली-यूपी सीमा को खोलने से जुड़े इस मामले पर 20 सितंबर को अगली सुनवाई है. इसलिए इस मामले को भी सुप्रीम कोर्ट में ही सुना जाना चाहिए. लेकिन बेंच इससे आश्वस्त नहीं हुई. इसके बाद याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट जाने की बात कहते हुए याचिका वापस ले ली.

यह भी पढ़ें.

Mega Vaccination Drive: यूपी में आज मेगा वैक्सीनेशन अभियान, 30 लाख टीकाकरण का लक्ष्य

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट