Karnataka: कर्नाटक में शादी के दौरान स्टेज पर ही 26 साल की दुल्हन की मौत हो गई. जिसके बाद दुल्हन के माता-पिता ने बेटी के अंगों को दान कर एक मिसाल कायम कर दी है. युवती के माता-पिता के इस फैसले को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने सराहाया.

दरअसल, मामला कर्नाटक के कोलार शहर का है. 26 साल की चैत्रा की शादी थी. चैत्रा रिसेप्शन के दौरान दुलहन बनकर स्टेज पर पहुंची और दुल्हे के साथ बैठी कि वो अचानक मंच पर गिरकर बिहोश हो गई. आनन-फानन में चैत्रा का परिवार उसे नजदीकी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे बेंगलुरु NIMHNS अस्पताल रेफर कर दिया. परिजन वहां ले गए तो डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया.

बेटी के अंगों को किया दान

चैत्रा के माता-पिता के लिए ये दौर बेहद मुश्किल था लेकिन उन्होंने ऐसा फैसला लिया कि वो समाज के लिए मिसाल बन गया. चैत्रा के माता-पिता ने बेटी के अंगों को दान कर दिया. जिसके बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने उनके इस फैसले को सरहाया.

It was a big day for the 26-year Chaitra but destiny had other plans. She collapsed during her wedding reception at Srinivasapur in Kolar district. She was later declared as brain dead at NIMHANS. Despite the heart breaking tragedy, her parents have decided to donate her organs. pic.twitter.com/KQZff1IEoq
— Dr Sudhakar K (@mla_sudhakar) February 11, 2022

स्वास्थ्य मेंत्री ने ट्वीट कर कहा, "चैत्रा के लिए बहुत बड़ा दिन था लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था. चैत्रा शादी के दौरान बेहोश हो कर गिर गई जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से टूटे चैत्रा के मां-बाप ने ऐसा फैसला लिया कि आज वो समाज के लिए मिसाल बन गया है. बेटी के अंग को दान कर दिया गया."

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया