Assam CM Himanta on Rajiv-Rahul Gandhi: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) और कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर की गई विवादित टिप्पणी पर विवाद बढ़ता जा रहा है. राहुल गांधी पर निजी हमले को लेकर NSUI आज असम भवन पर प्रदर्शन करेगी तो इस मामले में कांग्रेस को समाजवादी पार्टी का भी साथ भी मिला है.

अखिलेश ने साधा सीएम हिमंत पर निशाना

कांग्रेस की स्टूडेंट विंग NSUI ने कल बीजेपी ऑफिस के बाहर हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ प्रदर्शन किया तो आज असम भवन पर प्रदर्शन का प्लान है. लेकिन कांग्रेस ही नहीं दूसरी पार्टियों को भी हेमंत बिस्वा शरमा का बयान नागवार गुजरा है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए ट्विटर पर लिखा ‘’ऊपरवाला जिन्हें तहजीब न दे, उन्हें जीभ न दे. बीजेपी के एक मुख्यमंत्री का असभ्य कथन. बीजेपी की नारी विरोधी सोच का प्रतीक है. हर मां का अपमान है. दुर्भाग्यपूर्ण! घोर निंदनीय.’’

ऊपरवाला जिन्हें तहज़ीब न दे… उन्हें जीभ न दे।

भाजपा के एक मुख्यमंत्री का असभ्य कथन… भाजपा की नारी विरोधी सोच का प्रतीक है… हर माँ का अपमान है।

दुर्भाग्यपूर्ण!

घोर निंदनीय!!

चुनाव आयोग!!!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 12, 2022

इस देश में गांधी परिवार की आलोचना होना चाहिए सीएम हिमंत

विवाद को बावजूद सीएम हेमंत बिस्वा सरमा अपने बयान पर अड़े हैं. उन्होंने कल कहा, ‘’आर्मी से सबूत मांगना ठीक नहीं था. राहुल गांधी ने आर्मी से सबूत मांगा था. मैनें राहुल गांधी को बोला तो लोग इतना भड़क क्यों रहे हैं. इस देश में गांधी परिवार की आलोचना होना चाहिए. इंडिया अब बदल गया है.”

सीएम हिमंत ने क्या कहा था?

उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के पक्ष में प्रचार करते हुए असम के मुंख्यमंत्री सरमा ने कहा था कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख दिवंगत बिपिन रावत के नेतृत्व में पाकिस्तान में सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक का राहुल गांधी ने सबूत मांगा. उन्होंने कहा, ‘‘क्या मैंने कभी सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हो या नहीं.’’

यह भी पढ़ें-

Biggest Scam: ABG Shipyard ने देश के 28 बैंकों को लगाया 22 हजार करोड़ से ज्यादा का चूना, अबतक 8 गिरफ्तार

Hijab Row: BJP के मंत्री Anil बोले- Congress ने कराया देश का बंटवारा, ये कभी आतंकी तो कभी हिजाब की शक्ल में बाहर आते हैं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया