Manipur Election 2022: मणिपुर की विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है. वहीं 28 फरवरी को राज्य में पहले चरण के लिए वोटिंग की जाएगी. अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जहां सभी पार्टियां प्रचार प्रसार में जुटी है वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री को पूरा यकीन है कि राज्य में इस बार भी BJP की सरकार ही आएगी.

दरअसल चुनाव से पहले किए गए कुछ सर्वेक्षण ने मणिपुर में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है. सर्वे के अनुसार कहा जा रहा था कि चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा के आसार नजर आ सकते है. लेकिन CM बीरेन सिंह ने इन सभी संभावनाओं को गलत बताते हुए कहा कि मुझे यकीन है कि मणिपुर में बीजेपी की जीत होगी. उन्होंने कहा कि हमने इस बार कुछ मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं.

BJP में हैं 29 मौजूदा विधायक

उन्होंने कहा कि राज्य में 60 विधानसभा सीट है और हमारे पास 29 मौजूदा विधायक हैं. वहीं जनता के बीच उनकी पकड़ को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि इस बार के चुनाव में उनके ही चांसेज ज्यादा हैं. उन्होंने कहा कि हमें सरकार बनाने के लिए कुछ ही सीटों की जरूरत है जिसे हासिल करना भी उतना मुश्किल नहीं लग रहा है.

60 सीटों पर प्रत्याशी ला रही है BJP

वहीं पार्टी की अंदरूनी मतभेद को लेकर सिंह ने कहा कि हां ये सच है कि टिकट नहीं मिलने पर पार्टी के कई नेता नाराज थे, लेकिन हम सभी को टिकट नहीं दे पाते. फिलहाल उन लोगों ने इस बात को समझ लिया है और पार्टी एक बार फिर मजबूत हो गई है. बता दें कि इस विधानसभा चुनाव में BJP सभी यानी 60 सीटों पर प्रत्याशी ला रही है.

ये भी पढ़ें:

Punjab election 2022: केजरीवाल ने कहा- स्थिर सरकार के लिए चाहिए इतनी सीटें…. PM मोदी की सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान

Punjab Election: CM चेहरे की रेस में पिछड़ने के बाद चुनाव प्रचार से गायब हैं Navjot Singh Sidhu, अब पत्नी ने कही ये बड़ी बात

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया