ABG Fraud Case: 28 बैंकों को लगा चूना, एबीजी शिपयार्ड के 22 हजार करोड़ के स्कैम पर अब ये बोला SBI

<p style="text-align: justify;"><strong>ABG Bank Fraud Case:</strong> करीब 22, 842 करोड़ रुपये के एबीजी शिपयार्ड घोटाला मामले में सीबीआई अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. 28 बैंकों के समूह को इस कंपनी ने चूना लगाया है. बैंकिंग इतिहास के सबसे बड़े घोटाले पर अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी बात कही है. एसबीआई ने कहा कि, आईसीआईसीआई बैंक की अगुआई में 2 दर्जन से ज्यादा लोन देने वालों के कंसोर्टियम अरेंजमेंट के तहत लोन दिया गया था. खराब प्रदर्शन के कारण अकाउंट नवंबर 2013 में एनपीए बन गया. कंपनी को दोबारा चलाने के लिए कई कोशिशें की गईं लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News