कर्नाटक के एक कांग्रेस नेता ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है. कांग्रेस नेता जमीर अहमद ने हिजाब को लेकर चल रहे विवाद पर बेहूदा बयान देते कहा, जब महिलाएं हिजाब नहीं पहनतीं तो उनका रेप हो जाता है. जमीर अहमद ने कहा, इस्लाम में हिजाब का मतलब परदा होता है.

जमीर अहमद ने कहा भारत में रेप की दर सबसे ज्यादा है. इसका कारण है कि कोई घोषणा या हिजाब सिस्टम नहीं है. घोषणा या हिजाब लड़कियों की खूबसूरती छिपाने के लिए है. जमीर अहमद केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान के उस बयान पर जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस्लाम में हिजाब जरूरी नहीं है.

#WATCH | Hijab means ‘Parda’ in Islam…to hide the beauty of women…women get raped when they don’t wear Hijab: Congress leader Zameer Ahmed on #HijabRow in Hubli, Karnataka pic.twitter.com/8Ole8wjLQF
— ANI (@ANI) February 13, 2022

शनिवार आरिफ मोहम्मद खान ने कहा था, इस्लाम में हिजाब उस तरह जरूरी नहीं है जैसे सिख धर्म में पगड़ी. उन्होंने कहा कि यह मुस्लिम लड़कियों को आगे बढ़ने से रोकने की एक साजिश है. राज्यपाल ने छात्रों से वापस क्लासरूम में लौटकर पढ़ाई करने को कहा है.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में केरल के गवर्नर ने कहा था, ‘हिजाब इस्लाम का हिस्सा नहीं है. हिजाब का कुरान में 7 जगह जिक्र है. लेकिन इसका महिलाओं के ड्रेस कोड से कोई लेना-देना नहीं है. यह मुस्लिम लड़कियों को प्रगति करने से रोकने की साजिश है. हिजाब विवाद एक साजिश है ताकि मुस्लिम लड़कियों की पढ़ाई रोकी जा सके. मुस्लिम लड़कियां अब पढ़ाई कर रही हैं और जो चाहे हासिल कर रही हैं. मैं स्टूडेंट्स से कहूंगा कि वे क्लासरूम में लौटें और पढ़ाई करें.'

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच सोशल मीडिया पर दो वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दक्षिण कन्नड़ और बागलकोट जिलों में कुछ छात्र सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार के दिन कथित तौर पर ‘नमाज’ अदा करते दिखाई देते हैं. दक्षिण कन्नड़ जिले के सरकारी प्राथमिक स्कूल में कथित तौर पर नमाज अदा करने वाले छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद हो गया. यह घटना चार फरवरी को हुई थी और लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी. शिकायत के बाद शुक्रवार को शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचे, वहां के शिक्षकों ने कहा कि उन्होंने छात्रों को कक्षा में धार्मिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने का आदेश दिया है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया