
<p style="text-align: justify;"><strong>Punjab Election:</strong> दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने मौजूदा कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला.केजरीवाल ने कहा कि पंजाबी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है. महिलाओं के खिलाफ वारदातें बढ़ी हैं. इसके अलावा पिछले कुछ महीनों में बेअदबी के कई मामले सामने आए. लुधियाना में बम धमाका हुआ. केजरीवाल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेसी आपस में ही एक-दूसरे को हराने में जुटे हुए हैं. </p> <p style="text-align: justify;">केजरीवाल ने आगे कहा, पीएम मोदी पंजाब आए, उनकी सुरक्षा में चूक हुई. प्रधानमंत्री की सुरक्षा देश की सुरक्षा है. इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. लेकिन दोनों तरफ से राजनीति हुई. दिल्ली के सीएम ने आगे कहा, हमारे भले ही केंद्र सरकार से 100 मतभेद हों लेकिन जब भी बात लोगों की भलाई की आती है तो हमने सहयोग किया है. बॉर्डर से आने वाली नशे की खेप को लेकर भी केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी राय रखी.</p> <p style="text-align: justify;">उन्होंने कहा, बॉर्डर से टिफिन बम आ रहे हैं, ड्रोन और नशे की खेप आ रही है. ऐसी घटनाओं में भ्रष्टाचार होता है. मुंबई बम धमाकों के दौरान कस्टम के कई अधिकारी बिके थे, जिसकी वजह से आरडीएक्स हमारे देश में आया. यहां भी कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार है, जिसकी वजह से नशा आता है. </p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






