Surgical Strike के सबूत मांगने पर Giriraj Singh और Anurag Thakur का KCR पर हमला, कहा- पूछना है तो पाकिस्तान से पूछिए

<p style="text-align: justify;"><strong>BJP Attacks KCR:</strong> तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जाने पर सियासी घमासान छिड़ गया है. बीजेपी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर हमला बोला है.&nbsp; केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए केसीआर से कहा, ‘अगर पूछना ही है तो पाकिस्तान से पूछिए, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान का दर्द सुनने के लिए आपसे और आपके सहयोगी से बेहतर कौन होगा.'</p> <p style="text-align: justify;">वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी केसीआर पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘तेलंगाना के मुख्यमंत्री गुस्से में हैं और डरे हुए हैं. हुजुराबाद में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद, हुजूर के बोल बिगड़ नजर आते हैं. अगर एक चुनाव में हार के बाद ये स्थिति है तो यह दर्शाता है कि तेलंगाना में केसीआर और टीआरएस की जमीन खिसक रही है.'</p> <p style="text-align: justify;">उन्होंने आगे कहा, ‘कांग्रेस और टीआरएस के बयान पाकिस्तान जैसे हैं. जब भी चुनाव आते हैं, वे नए एक्सपेरिमेंट करते हैं. चाहे वो हिजाब हो या फिर सर्जिकल स्ट्राइक क्योंकि वे बीजेपी के साथ विकास को लेकर मुकाबला नहीं कर सकते. सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना केसीआर की सोच को दर्शाता है.’&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News