UP Election Update: समाजवादी पार्टी (SP) ने यूपी विधानसभा चुनावों के लिए चल रहे दूसरे चरण के मतदान में बीजेपी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सपा का आरोप है कि, "सहारनपुर (Saharanpur) जिले की बेहट विधानसभा के बूथ संख्या 170 पर साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट से कमल की पर्ची निकल रही है. वहीं जिन महिलाओं को कम दिखाई देता है उनकी जगह वहां तैनात अधिकारी खुद वोट डाल रहे हैं. इसके अलावा बूथ संख्या 403 पर कई मुस्लिम महिला वोटरों को यह कहकर वापस कर दिया कि आपका वोट पड़ चुका है."

समाजवादी पार्टी ने इस मामले की चुनाव आयोग से शिकायत की है. पार्टी ने आयोग से बूथ संख्या 170 की ईवीएम मशीन बदलवाकर निष्पक्ष मतदान कराने की अपील की है. इसके अलावा बूथ संख्या 377 और 403 के मतदान कर्मियों को हटाने की शिकायत चुनाव आयोग से की है. दूसरी तरफ सपा ने शाहजहांपुर में विधानसभा क्षेत्र 136 ददरौल में तैनात पुलिसकर्मियों पर वोटर्स से जबरन बीजेपी के पक्ष में वोट कराने का आरोप लगाया है. सपा के मुताबिक थाना सोहरामऊ के प्रभारी निरीक्षक ने वोटर्स से ऐसा न करने पर फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी है.

संज्ञान ले चुनाव आयोग एवं जिला प्रशासन।@ceoup @ECISVEEP @DmSambhal @SaharanpurDm
@dmupsha pic.twitter.com/Erq46khRW3
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 14, 2022

उत्तर प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों पर आज मतदान चल रहा है. इसी बीच सपा ने गंभीर आरोप लगाए हैं और चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतदान कराने की अपील की है. यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान किया गया था. राज्य में 7 चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस बार सपा- आरएलडी गठबंधन और बीजेपी की कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है.

यह भी पढ़ेंः UP Election: झांसी में अखिलेश यादव बोले- सपा सरकार बनी तो गड़बड़ करने वाले गुंडा-माफिया को दूर भेज दिया जाएगा

Punjab Election: रोजगार, ब्लैक मनी, भ्रष्टाचार… पंजाब में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- सीएम चन्नी गरीब घर का बेटा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया