UP Election 2022: सपा पर बरसे Amit Shah, बोले- अखिलेश के गुंडों ने जमीनों पर कब्जा किया, योगी ने बुलडोजर घुमाकर खाली करा दीं
UP Election Update: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को झांसी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सपा के चीफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तीखा हमला किया. शाह ने कहा कि, "पांच साल में अखिलेश के गुंडों ने सरकारी और प्रदेश के गरीबों की जमीन पर कब्जा किया लेकिन योगी आदित्यनाथ ने दो हजार करोड़ रुपये की जमीन को बुलडोजर घुमाकर खाली करा दिया." केंद्रीय मंत्री ने झांसी के मऊरानीपुर में बीजेपी के सहयोगी अपना दल (एस) की उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा में सपा को आड़े हाथों लिया.
अमित शाह ने कहा, ‘‘अखिलेश ने अपने परिवार के 45 सदस्यों को पांच साल में अलग-अलग पदों पर बैठाने का काम किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 45 योजनाओं को आपके घर में भेजने का कार्य किया. हमने तय किया है कि बुंदेलखंड का चहुंमुखी विकास करेंगे, इसके लिए मोदी बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर लेकर आए हैं. पहले बुंदेलखंड में लोग छर्रे की गोलियां बनाई जाती थीं लेकिन अब मोदी जी के नेतृत्व में गोले बनाने का काम होगा जो पाकिस्तान के दांत खट्टे कर देगा."
शाह ने कहा कि, "मोदी और योगी ने बुंदेलखंड के जल संकट को ठीक से समझा और इसके समाधान की पहल की. शाह ने कहा कि यूपी में पांच प्रदर्शनी केंद्र बनने वाले हैं और इनमें से एक बुंदेलखंड में बनेगा तथा कानपुर के अंदर मेगा लेदर पार्क बनेगा, जिससे चमड़े के कारोबार से जुड़े लोगों को रोजगार मिलेगा. बुंदेलखंड में दो आईटी पार्क बनाने के लिए भी बीजेपी की सरकार ने सोचा है."
शाह ने कहा, ‘‘यूपी में बुआ-भतीजे की सरकारों ने अर्थव्यवस्था खत्म करने का कार्य किया लेकिन भाजपा ने यूपी की सातवें नंबर की अर्थव्यवस्था को दूसरे नंबर पर लाने का कार्य किया. अगले पांच साल में यूपी एक नंबर पर होगा. यहां के मतदाताओं को तय करना है कि देश का विकास करने वाली नरेंद्र मोदी वाली पार्टी चाहिए या परिवार का विकास करने वाली पार्टी चाहिए.’’
अमित शाह के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि "यूपी में मुलायम सिंह यादव ने बेटे अखिलेश यादव को कुर्सी पर बैठा दिया और पूरे यूपी का ‘बंटाधार’ हो गया. अखिलेश यादव ने पांच साल में गुंडा और माफिया से जमीन पर कब्जा कराने का काम कराया. मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक के दांत खट्टे करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की इस बुंदेलखंड भूमि ने पूरे देश में देशभक्ति और बलिदान का उदाहरण पेश किया है."
यह भी पढ़ेंः यूपी की रैली में Mamata Banerjee की पार्टी पर PM Modi का निशाना, कहा- गोवा में TMC नेता के बयानों पर गौर करे EC
UP Election 2022: Jhansi में Akhilesh Yadav पर Amit Shah का हमला, कहा- जब लूट का पैसा पकड़ा जाता है, तब सपा सुप्रीमो के पेट में दर्द होता है
About the Author
Team My Nation News
Team My Nation News