UP Election 2022: यूपी में दूसरे चरण में भी 60 फीसदी से ज्यादा मतदान, आजम खान समेत 586 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद
UP Second Phase Voting: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव-2022 (Assembly Election 2022) के लिए सोमवार को दूसरे चरण (Second Phase Voting) की वोटिंग हुई. राज्य के 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान हुआ. पहले चरण की तरह इस बार भी यूपी में अच्छी खासा मतदान हुआ. पहले चरण में 58 सीटों पर 60.17 फीसदी वोटिंग हुई थी. दूसरे चरण के चुनाव में शाम 5 बजे तक 60.44 फीसदी मतदान हुआ. यूपी के जिन जिलों में आज वोट डाले गए वो अमरोहा, बरेली, बिजनौर, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, संभल और शाहजहांपुर है. इन सीटों पर 586 उम्मीदवारों किस्मत आजमा रहे हैं.
यूपी में किस जिले में कितने प्रतिशत वोटिंग (आंकड़े शाम 5 बजे तक)
अमरोहा – 66.15%
बरेली – 57.68%
बिजनौर – 61.44%
बदायूं – 55.98%
मुरादाबाद – 64.52%
रामपुर – 60.10%
सहारनपुर – 67.05%
संभल – 56.88%
शाहजहांपुर – 55.20%
सीएम योगी ने किया ट्वीट
यूपी में वोटिंग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र के महायज्ञ के द्वितीय चरण में अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग करने वाली समस्त जागरूक-सम्मानित जनता का हार्दिक अभिवादन.
चुनाव में आपका उत्साह आपकी जागरूकता को प्रतिबिंबित कर रहा है. आपका वोट उत्तर प्रदेश में ‘सुरक्षा से समृद्धि’ की यात्रा को नवीन गति प्रदान करेगा.
’लोकतंत्र के महायज्ञ’ के द्वितीय चरण में अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग करने वाली समस्त जागरूक-सम्मानित जनता का हार्दिक अभिवादन।
चुनाव में आपका उत्साह आपकी जागरूकता को प्रतिबिंबित कर रहा है।
आपका वोट उत्तर प्रदेश में ‘सुरक्षा से समृद्धि’ की यात्रा को नवीन गति प्रदान करेगा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 14, 2022
इन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद
शाहजहांपुर सीट से योगी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना बीजेपी के टिकट पर लड़ रहे हैं. सपा ने उनके खिलाफ नवीर खान को उम्मीदवार बनाया है. रामपुर जिले की बिलासपुर विधानसभा सीट से मंत्री बलदेव सिंह औलख बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनके खिलाफ सपा के अमरजीत सिंह और कांग्रेस के संजय कपूर ताल ठोक रहे हैं. वहीं, सहारनपुर सीट पर सपा के एमएलसी आशु मलिक और बीजेपी के जगपाल सिंह के बीच मुकाबला है.
सहारनपुर की नकुड़ सीट पर योगी सरकार से इस्तीफा देने वाले धर्म सिंह सैनी लड़ रहे हैं. वह सपा के टिकट पर लड़ रहे हैं. उनके सामने बीजेपी ने मुकेश चौधरी को उतारा है. बिजनौर जिले की नजीबाबाद सीट से बीजेपी के कद्दावर नेता भारतेंद्र सिंह उम्मीदवार हैं. उनके सामने सपा के तसलीम अहमद हैं. मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर सपा सांसद शफीकुर रहमान बर्क के परिवार से आने वाले जियाउर रहमान बर्क सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. वहां बीजेपी ने कमल प्रजापति को अपना उम्मीदवार बनाया है.
ये भी पढ़ें- Election 2022: UP में शाम 5 बजे तक 60.4 फीसदी वोटिंग, गोवा में 75% से ज्यादा हुआ मतदान, उत्तराखंड में 59.3% लोगों ने डाले वोट
Punjab Election 2022: पंजाब में पीएम मोदी का कांग्रेस और AAP पर वार, कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर कही ये बात
About the Author
Team My Nation News
Team My Nation News