Punjab Assembly Elections 2022: पंजाब में पीएम मोदी के दौरे से अब हेलीकॉप्टर विवाद छिड़ गया है. सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के हेलीकॉप्टर को चंडीगढ़ से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई. ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मूवमेंट के चलते इलाके में ‘नो फ्लाई जोन’ लगाया गया था. पीएम मोदी सोमवार को पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक रैली को संबोधित करने पंजाब गए थे.

चन्नी को होशियारपुर में अपनी पार्टी के नेता राहुल गांधी (Rahul Ganndhi) की रैली में शामिल होना था. पीएम मोदी जालंधर में प्रचार के लिए गए थे और पिछले महीने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के बाद यह राज्य में उनका पहला दौरा था. अधिकारियों ने कहा कि ‘नो फ्लाई जोन’ लागू होने के कारण चन्नी के हेलीकॉप्टर को चंडीगढ़ से उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई. घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए चन्नी ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री हूं, आतंकवादी नहीं.”

रैली में बोले पीएम मोदी- मंदिर जाने से रोका गया

वहीं जालंधर में जनसभा में मोदी ने चन्नी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया. मोदी ने कहा, "मैं देवी तालाब मंदिर (Jalandhar) में दर्शन करना चाहता था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने मुझे हेलीकॉप्टर से वापस जाने के लिए कहा. पंजाब सरकार की यह स्थिति है.”

एक दिन पहले, गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लुधियाना में एक चुनावी रैली में चन्नी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि जब वह देश के प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सके तो वह पंजाब की सुरक्षा कैसे कर सकते हैं. पंजाब में एक ही चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

ये भी पढ़ें-

हेलिकॉप्टर उड़ान का जिक्र कर पंजाब में PM Modi ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, क्या कुछ बोले?

कनाडा में आपातकाल लागू, शांतिपूर्ण ट्रक मार्च से घबराए पीएम जस्टिन ट्रूडो ने उठाया कदम

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट