Mumbai Corona: देश में ओमिक्रोन के मामले हजारों की संख्या में देखने को मिले हैं. वहीं, बीते दिन बीएमसी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई में जीनोम सिक्वेंसिंग के नए मामलों में जांचे गए सैंपलों में से करीब 95 प्रतिशत सैंपल ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं.

बीएमसी ने बताया कि कुल 190 सैंपल में से करीब 180 यानी कि 94.74 प्रतिशत मामले ओमिक्रोन के पाए गए हैं. वहीं, इन मामलों में डेल्ट वेरिएंट के तीन मामले और 6 दूसरे प्रकार के स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं. बीएमसी ने ये भी बताया कि, मुंबई के 190 मरीज़ों में से 23 की मौत हो चुकी है जिनमें से 21 ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित थे.

इस उम्र के लोग आए अधिक चपेट में

बीएमसी के मुताबिक, जीनोम सिक्वेंसिंग के 9वें दौर में 283 नमूनों की जांच हुई थी जिसमें से 190 सैंपल महाराष्ट्र के मुंबई समेत अन्य हिस्सों में से थे. बीएम ने कहा इन 190 मरीजों में से 74 मरीज 61 से 80 साल की उम्र के थे. वहीं, 41 मरीज 40 से 60 साल के थे और 36 मरीज 12 से 39 उम्र के थे. जबकि, 22 मरीज 81 से 100 साल की उम्र के थे और 17 मरीज 0 से 18 साल की उम्र के पाए गए.

बीएमसी ने बताया कि, 190 मरीजों में से 106 को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी. वहीं, 23 मौतों में से 21 मरीजों की उम्र 60 से अधिक थी.

यह भी पढ़ें.

वोटिंग से पहले पीएम मोदी- अमित शाह की अपील, ‘लोकतंत्र के त्योहार में ज्यादा से ज्यादा लोग हों शामिल, रिकॉर्ड संख्या में करें वोट'

Watch: श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ PSLV-C52, ISRO का 2022 का पहला अभियान शुरू, दो छोटे उपग्रह भी लेकर गया साथ

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट