Karnataka Municipal Election Results 2021: कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीन नगर निगमों के लिए हुए चुनावों में दो जगह- बेलगावी और हुबली-धारवाड़ में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया, वहीं कलबुर्गी में पार्टी दूसरे स्थान पर रही. पार्टी की कामयाबी से प्रसन्न मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इन नतीजों को ‘नमूना जांच’ में अपनी करीब एक महीना पुरानी सरकार के पक्ष में क्लीन स्वीप करार दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा तीनों नगर निगमों की सत्ता में आएगी.

इन निकायों के लिए चुनाव तीन सितंबर को हुए थे और उनके नतीजे सोमवार को घोषित किए गए. कर्नाटक राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, 58 सीटों वाली बेलगावी में बीजेपी ने 35, कांग्रेस ने 10, असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने एक सीट पर कामयाबी हासिल की है. वहीं, 12 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं.

Karnataka: BJP won 35 out of 58 wards, Congress 10, AIMIM one & Independents 12 seats in Belagavi local body polls. In Hubli Dharwad, BJP bagged 39 out of 82 seats, Congress 33, JDS one & AIMIM 3. In Kalaburagi, Congress won 27 out of 55 wards, BJP 23, JDS 4, as per official data
— ANI (@ANI) September 6, 2021

आयोग के अनुसार, 82 सीटों वाले हुबली-धारवाड़ नगर निगम में बीजेपी ने 39, कांग्रेस ने 33, एआईएमआईएम ने तीन व जद (एस) ने एक तथा निर्दलीय ने छह सीटें जीती हैं. कलबुर्गी नगर निगम में 55 सीटों के लिए चुनाव हुए, जिनमें से कांग्रेस ने 27, बीजेपी ने 23, जद (एस) ने चार और निर्दलीय ने एक सीट जीती.

बीजेपी के एक सूत्र ने दावा किया कि बोम्मई द्वारा दिए गए संकेतों के अनुसार, बीजेपी, जनता दल (एस) और एक निर्दलीय हाथ मिला सकते हैं. उन्होंने भाजपा को समर्थन देने के लिए कांग्रेस में एक अलग गुट के उभरने के आसार से भी इंकार नहीं किया. बोम्मई ने कहा, "यह मेरे कार्यभार संभालने के एक महीने बाद नमूना परीक्षण जैसा था. तीन नगर निगमों में से दो में हमें स्पष्ट बहुमत मिला है और तीसरे में भी हम बहुमत प्राप्त करने की दौड़ में हैं. हम वहां भी बहुमत प्राप्त करने जा रहे हैं." उन्होंने कहा कि तीनों निगमों में बीजेपी के मेयर होंगे.

ये भी पढ़ें:

PM Modi Meeting: अफगानिस्तान पर भारत ‘ठहरो और इंतज़ार करो’ की नीति पर कायम, हालात पर सरकार की पैनी नज़र

Jharkhand News: विधानसभा में नमाज़ के लिए कमरा देने पर बवाल, सीएम हेमंत सोरेन बोले- ऐसी मानसिकता राज्य के विकास में बाधा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट