SP Singh Baghel Z Category Security: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की ‘हॉटसीट’ करहल से बीजेपी उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल को जेड कैटिगरी की सिक्योरिटी दी गई है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. अब उनके पास सीआईएसएफ की जेड स्तर की सुरक्षा रहेगी,जो उन्हें 11 फरवरी से मुहैया कराई गई है. करहल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी उतरे हैं.

केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के काफिले पर मंगलवार को पथराव और हमले का मामला सामने आया था. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसके लिए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराते हुए दावा किया कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. मैनपुरी पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल थाना करहल की असरोही चौकी के ग्राम अतिकुल्‍लापुर के पास से गुजर रहे थे तभी अचानक गांव के कुछ लोगों द्वारा उनकी गाड़ी पर लाठी, पत्थर फेंककर हमला किया गया.'

पिछले हफ्ते बघेल के साथ मैनपुरी में नुक्कड़ सभा के दौरान कुछ युवकों ने अभद्रता की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले कुछ युवक नुक्कड़ सभा में नारेबाजी कर रहे थे और फिर इन युवकों ने भाजपा प्रत्याशी संग गाली-गलौज की.

एसपी बघेल ने माइक से ही युवकों को जवाब दिया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. दरअसल भाजपा प्रत्याशी करहल विधानसभा के मीठेपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे. खबर ये भी थी कि रास्ते में एसपी सिंह बघेल की गाड़ी को रोकने की भी कोशिश की गई.

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव के सामने बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को उम्मीदवार बनाया है. एसपी सिंह बघेल समाजवादी पार्टी के गढ़ में अखिलेश यादव के सामने ताल ठोंक रहे हैं. वो कह चुके हैं कि लोकतंत्र में कोई भी जगह किसी का गढ़ नहीं होती है, जब इंदिरा गांधी चुनाव हार सकती हैं, तो अखिलेश (यादव) क्यों नहीं हार सकते हैं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट