Watch: कुमार विश्वास का बड़ा आरोप, कहा- अरविंद केजरीवाल पंजाब में हैं अलगाववादियों के समर्थक

Kumar Vishwas On Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने पंजाब में केजरीवाल को अलगावादियों का समर्थक करार दिया. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि पंजाब एक राज्य नहीं बल्कि वह एक भावना है, पूरी दुनिया पंजाबियत एक भावना है.

कुमार विश्वास ने आगे कहा कि पिछले चुनाव में केजरीवाल को उन्होंने कहा था कि अलगाववादी ताकतों का साथ न लें, उस वक्त उन्होंने कहा था कि हो जाएगा. विश्वास ने आगे कहा कि केजरीवाल ने इतनी बहुत चौंकाने वाली बात कही थी कि एक दिन मैं स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा.

#WATCH | Poet & former AAP leader Kumar Vishwas alleges AAP chief Arvind Kejriwal was supportive of separatists in Punjab

"One day, he told me he would either become CM (of Punjab) or first PM of an independent nation (Khalistan)," Vishwas says. pic.twitter.com/5ccGs9jNn3
— ANI (@ANI) February 16, 2022

उन्होंने आग कहा- मैंने केजरीवाल से कहा था कि ये अलगाववाद है 20-20 का रेफरेंडम आ रहा है और पूरी दुनिया फंडिंग कर रही है. इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि तो क्या हुआ स्वतंत्र देश का पीएम बनूंगा. उन्होंने कहा कि केजरीवाल की सोच में ये है कि किसी भी कीमत पर सत्ता मिले.

ये भी पढ़ें: Bappi Lahri Passes Away: इस बीमारी की वजह से हुई बप्पी लहिरी की मौत, कहीं आपमें भी हैं ये लक्षण तो रहें सावधान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News