Punjab Election: ‘यूपी -बिहार वाले भैया’ बयान पर घिरे सीएम चन्नी, बीजेपी ने घेरा तो बचाव में उतरे परगट सिंह, कही ये बात

Pargat Singh on CM Channi Statement: पंजाब (Punjab) में चुनावी रैली (Election Rally) में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Chief Minister Charanjit Singh Channi) द्वारा उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ दिए बयान के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की मौजूदगी में सीएम चन्नी ने कहा कि पंजाब, पंजाबियों का है इसलिए यूपी और बिहार के भईये को पंजाब में फटकने नहीं देना है. सीएम चन्नी के इस बयान पर बीजेपी (BJP) ने कड़ा ऐतराज जताया. वहीं विवाद बढ़ता देख पंजाब सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर परगट सिंह (Pargat Singh) सीएम चन्नी के बचाव में उतर गए हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसी और लहजे में ऐसा कहा होगा.

परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में जब कोई आता है तो उसका स्वागत किया जाता है और उन्होंने यह भी माना कि पॉलिटिकल एंगल से उन्होंने इस बात को कहा है. परगट सिंह ने कहा कि पंजाब से बाहर से आकर हमें जो पॉलिटिक्स सिखाते हैं उनके लिए दरवाजे बंद कर दिए जाने चाहिए.

बीजेपी नेता ने क्या कहा

चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर बीजेपी के उम्मीदवार और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि प्रवासी लोगों को सीएम चन्नी ने यूपी, बिहार और दिल्ली वाला भैया बोलकर बचकाना और बेवकूफ़ा बयान दिया है. हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं.

मनोरंजन कालिया ने आगे कहा कि पंजाब के सिख समुदाय के लोग बाकी राज्यों में भी रहते हैं और अगर सभी राज्य के मुख्यमंत्री ऐसा करने लग जाए तो हिंदुस्तान का क्या होगा. अगर पंजाब में ऐसा हुआ तो बाकी और राज्यों में भी सिख समुदाय के लोगों को निकाला जाएगा.

ये भी पढ़ें- Deep Sidhu Death: ‘दीप सिद्धू बुरी तरह स्टेयरिंग के बीच फंसे हुए थे, सांसें चल रही थीं’, चश्मदीद ने सुनाई भयावह हादसे की कहानी

UP Election 2022: सीतापुर की रैली में PM Modi बोले- यूपी में BJP सरकार होने का मतलब है…

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News