यूक्रेन और रूस का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. रूसी सैनिकों को यूक्रेन की सीमा से वापस बेस पर बुलाए जाने के बावजूद लगातार तनाव बना हुआ है. जिस पर अमेरिका और चीन जैसे बड़े देशों की नजर भी है. इस बीच यूक्रेन में रहने वाले हजारों भारतीयों को लेकर भी चिंताएं बढ़ती जा रही हैं. यहां रहने वाले छात्र और बाकी लोग भारत आने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच अब भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से एक कंट्रोल रूम तैयार किया गया है.

विदेश मंत्रालय ने बनाया कंट्रोल रूम
यूक्रेन में रहने वाले भारतीयों के परिवार के लिए विदेश मंत्रालय ने इस कंट्रोल रूम को तैयार किया है. लोगों के लिए इस कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. अगर किसी को भी यूक्रेन में अपने परिजनों को लेकर कुछ जानकारी चाहिए तो वो हेल्पलाइन नंबर 01123012113, 01123014104 और 01123017905 पर कॉल कर सकते हैं.

यूक्रेन में भारतीय लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर
इसके अलावा यूक्रेन में रहने वाले लोगों के लिए भारतीय दूतावास (एंबेसी) का हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. जिससे ये लोग फ्लाइट्स और बाकी चीजों को लेकर जानकारी जुटा सकते हैं. इसके लिए यूक्रेन में इंडियन एंबेसी के नंबर +380997300428 और 380997300483 पर कॉल कर सकते हैं. ये हेल्पलाइन 24 घंटे जारी रहेंगीं.

बता दें कि इससे पहले भारतीय दूतावास की तरफ से यूक्रेन में रहने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई थी. जिसमें कहा गया कि, हम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं. तमाम एविएशन अथॉरिटीज और एयरलाइंस कंपनियों के साथ फ्लाइट्स की संख्या को बढ़ाने को लेकर बातचीत जारी है. लोगों से कहा गया था कि वो किसी भी तरह की मदद के लिए एंबेसी में कॉल कर सकते हैं.

लगातार जारी है यूक्रेन-रूस का विवाद
रूस और यूक्रेन के बीच विवाद लगातार जारी है, 15 फरवरी को रूस ने यूक्रेन की सीमाओं पर तैनात अपने हजारों सैनिकों को बेस पर भेजने का आदेश जारी किया. जिसके बाद सैनिक वापस लौट गए. इससे पहले कहा जा रहा था कि रूस यूक्रेन पर कभी भी हमला कर सकता है, खासतौर पर अमेरिका बार-बार ये चेतावनी दे रहा था. वहीं चीन रूस के समर्थन में उतर चुका था. लेकिन रूस ने बड़ी चालाकी से इस पूरी ड्रिल को एक युद्धाभ्यास का नाम देकर खुद का बचाव किया. उनका तर्क है कि सेना की टुकड़ियां जंग या किसी हमले के लिए तैनात नहीं की गई थीं.

ये भी पढ़ें -

Rahul Gandhi का AAP पर बड़ा हमला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा- नाम के आम आदमी

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य बोले- सपा को वोट देने से पैदा होंगे अतीक अहमद-मुख्तार अंसारी जैसे गुंडे, लगाया हमला कराने का बड़ा आरोप

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया