Delhi Dengue Cases: राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अब तक डेंगू के कम से कम 124 मामले सामने आए हैं. नगर निगम की ओर से सोमवार को जारी की गयी एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार, एक जनवरी से 4 सितंबर की अवधि के दौरान डेंगू के मामलों की संख्या 2018 के बाद से इस साल सबसे अधिक है. साल 2018 में इसी अवधि के दौरान डेंगू के 137 मामले सामने आए थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अगस्त महीने के दौरान ही दिल्ली में डेंगू के 72 मामले सामने आए, जोकि अब तक सामने आए कुल मामलों का 58 फीसदी है. सितंबर महीने के शुरुआती चार दिनों में डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है. डेंगू के मच्छर साफ और स्थिर पानी में पैदा होते हैं, जबकि मलेरिया के मच्छर गंदे पानी में भी पनपते हैं.

डेंगू के मामले आम तौर पर जुलाई से नवंबर के बीच सामने आते हैं, लेकिन यह अवधि दिसंबर के मध्य तक भी बढ़ सकती है. नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में चार सितंबर तक डेंगू के कम से कम 124 मामले सामने आए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस साल जनवरी में डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया जबकि फरवरी में दो, मार्च में पांच, अप्रैल में 10, मई में 12, जून में सात और जुलाई में 16 मामले सामने आए.

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सालों में इसी अवधि में डेंगू के मामलों की स्थिति इस प्रकार थी- 2016 में 771 , 2017 में 829 , 2018 में 137, 2019 में 122 और 2020 में 96 मामले सामने आए थे. हालांकि, दिल्ली में डेंगू से इस साल अब तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है.

नगर निगम की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 28 अगस्त तक मलेरिया के 57 मामले और चिकनगुनिया के 32 मामले भी सामने आ चुके हैं. उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने हाल ही में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की. उन्होंने सरकारी भवनों, स्कूलों, कार्यालयों, सामुदायिक भवनों और औषधालयों के परिसरों में मच्छरों के प्रजनन की नियमित जांच करने के भी निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ेंः

PM Modi Meeting: अफगानिस्तान पर भारत ‘ठहरो और इंतज़ार करो’ की नीति पर कायम, हालात पर सरकार की पैनी नज़र

केरल हाई कोर्ट का निर्देश- इच्छुक लोगों को कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक 4 सप्ताह बाद लेने की अनुमति दे केंद्र

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट