
<p style="text-align: justify;"><strong>Punjab Assembly Election 2022:</strong> पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) समेत सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को पुराने नेताओं और पुरानी पार्टियों से नफरत हो गई है. लोगों में इन लोगों के प्रति नाराजगी है.</p> <p style="text-align: justify;">अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि लोग जानते हैं कि मैं झूठ नहीं बोलता हूं. लोगों को इसका भरोसा है. हमारी पार्टी अच्छे स्कूल बनाएगी. कांग्रेस और अकाली दल ने कुछ नहीं किया है. 27 साल कांग्रेस और 19 साल बादलों ने राज किया. इसके बाद भी गरीबों के बच्चों के लिए इन लोगों ने अच्छे सरकारी स्कूल नहीं बनाए. हमने दिल्ली में बनाए हैं. उन्होंने अच्छे अस्पताल नहीं बनाए हैं. हम अच्छा और मुफ्त इलाज देंगे. हम उनकी घर की महिलाओं को हजार-हजार रुपया महीना देंगे. हमारी पार्टी फ्री 24 घंटे बिजली देगी. </p> <p style="text-align: justify;"><iframe title="YouTube video player" src="https://www.youtube.com/embed/nyd-xznCpJc" width="560" height="315" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen"></iframe></p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






