भोपालः अभी तक शायद आपने हरे रंग का भिंडी देखा होगा. लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक किसान मिश्रीलाल राजपूत ने अपने खेतों में लाल भिंडी उगाई है. यह भिंडी हरी भिंडी से काफी अलग है. इस भिंडी का न सिर्फ रंग अलग है बल्कि इसकी कीमत और पौष्टिकता भी हरी भिंडी से कई गुणा ज्यादा है. किसान मिश्रीलाल ने बताया कि लाल भिंडी मॉल में करीब 700-800 रुपये प्रति किलोग्राम बिकेगी. लाल भिंडी आम भिंडी से कई गुणा महंगा बिक रहा है.

पैदावार और दाम से खुश किसान मिश्रीलाल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि लाल भिंडी क्यों खास है. उन्होंने यह भी बताया कि मार्केट में यह भिंडी क्यों इतनी महंगी बिक रही है.

लाल भिंडी में हरी भिंडी से ज्यादा पोष्टिकता पाई जाती है. जिन लोगों को दिल की बीमारी या ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है उनके लिए लाल भिंडी काफी फायदेमंद साबित होती है. इसके अलावा जिन लोगों को डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आती है उनके लिए भी यह भिंडी काफी अच्छी मानी जाती है.

भिंडी उगाने की प्रक्रिया को लेकर किसान ने बताया, ”मैंने इस भिंडी का बीज वाराणसी के एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट से खरीदा था. जुलाई के पहले हफ्ते में इसकी बुआई की गई थी. करीब 40 दिनों के बाद भिंडी की फसल तैयार होकर मार्केट में आ गई.”

मिश्रीलाल राजपूत ने यह भी कहा कि इसकी खेती में कोई भी हानिकारण कीटनाशक दवा नहीं डाला गया है. उन्होंने फसलों की पैदावार को लेकर कहा कि एक एकड़ में कम से कम 40-50 क्विंटल से लेकर 70-80 क्विंटल तक भिंडी उगाई जा सकती है.

निपाह वायरस का खतरा: AIIMS के विशेषज्ञ ने कहा- बिना धोए गिरे हुए फल खाना खतरनाक

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट