Sadhvi Pragya on Karnataka Hijab Controversy: देश में हिजाब (Hijab) को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच भोपाल (Bhopal) से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (BJP MP Sadhvi Pragya) भी इस विवाद में कूद गईं हैं. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि देश में किसी को हिजाब पहनने की जरूर नहीं है. उन्होंने कहा कि हिजाब उनको पहनना है, जिनको अपने घर में ही परेशानी है और उनके घर में ही वह संकट में हैं. कर्नाटक समेत देश के कुछ हिस्सों में हिजाब पहनने के पक्ष में और उसके खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं.

वायरल हो रहा है साध्वी प्रज्ञा का वीडियो

भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा, ”किसी के साथ कोई बंधन नहीं है. हिंदू इतना श्रेष्ठ, इतना उच्च विचारधारा का और इतना संस्कारी होता है कि हमें कहीं भी हिजाब पहनने की जरूरत नहीं है. हिजाब उनको पहनना है, जिनको अपने घर में ही परेशानी है, उनके घर में ही वह संकट में हैं, उनके घर में ही वो खतरे में हैं और उनके घर में ही उनकी मर्यादा खतरे में है, इसलिए उनको घर में भी हिजाब पहनना चाहिए. बाहर जहां हिंदू समाज निकलता है, वहां उन्हें हिजाब पहनने की जरूरत नहीं है और जहां हम ज्ञान प्राप्त करते हैं, जहां अध्ययन होता है, वहां तो बिल्कुल ही नहीं है.”

#WATCH …No need to wear Hijab anywhere. People who are not safe in their houses need to wear Hijab. While outside, wherever there is ‘Hindu Samaj’, they are not required to wear Hijab especially at places where they study: BJP MP Sadhvi Pragya at an event in Bhopal, MP (16.02) pic.twitter.com/F6ObtjxRfl
— ANI (@ANI) February 17, 2022

कैसे शुरू हुआ हिजाब विवाद?

कर्नाटक के उडुपी के एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की कक्षा में हिजाब पहनकर आई छात्राओं को कॉलेज परिसर से बाहर चले जाने को कहा गया था. इसके बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया. हालात ये हैं कि यह मुद्दा अब देश के विभिन्न हिस्सों में भी फैल गया है. दक्षिणपंथी संगठनों की ओर से समर्थित युवा हिन्दू भगवा गमछा डालकर इस मामले में कूद पड़े. कई जगह हिंसा की घटना भी सामने आई हैं.

यह भी पढ़ें-

Hijab Row पर कोर्ट में सुनवाई जारी, मुस्लिम छात्राओं की दलील- जब लॉकेट-चूड़ी-क्रॉस पर नहीं प्रतिबंध तो हिजाब पर क्यों सवाल?

UP Election: वोटों के लिए पार्टियों ने झोंकी ताकत, आज फतेहपुर में PM Modi की रैली तो मैनपुरी में Amit Shah-Akhilesh की टक्कर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया