Shivsena on CM Charanjit Singh Channi Statement: पंजाब में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के बयान को लेकर पंजाब (Punjab) से लेकर यूपी तक घमासान मचा हुआ है. सीएम चन्नी के ‘भगाओ यूपी-बिहार के भैयों को’ बयान को लेकर अब शिवेसना (Shivsena) ने उनपर निशाना साधा है. शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने कहा है कि यूपी-बिहार के लोग भी हिन्दुस्तानी हैं, इसलिए उनका मजाक उड़ाना बंद करें.

प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया है, ”राजनीतिक दलों ने यूपी और बिहार के लोगों को विफल कर दिया है, इसलिए जिनके पास विकल्प है वे पलायन कर जाते हैं. ठीक वैसे ही जैसे भारतीय विदेश जाना चाहते हैं. बाद की सरकारें उन्हें अवसर और रोजगार नहीं दे पाती, लेकिन जब वे दूसरे राज्यों में होते हैं तो उसकी अर्थव्यवस्था में उनका योगदान होता है. सस्ते मजदूर आपके सेवा प्रदाता हैं, वे आपके व्यवसायी हैं, उद्यमी हैं, विधायक हैं और नौकरशाह हैं. सबसे जरूरी बात यह है कि वह भारतीय हैं. उनका मजाक उड़ाना बंद करो.”

Political parties have failed the people of UP&Bihar that is why those who have a choice they migrate.Just like Indians wanting to go abroad. Successive governments couldn’t give them opportunities&jobs.But when they are in other states they are contributors to their economy. 1/2
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) February 17, 2022

सीएम चन्नी ने रैली में क्या कहा था?

रूपनगर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ रैली कर रहे सीएम चन्नी ने कहा था, ”एकजुट हो जाओ पंजाबियों. यूपी, बिहार और दिल्ली के भइयों को पंजाब में घुसने नहीं देना है, जो यहां राज करना चाहते हैं.” चन्नी की कोशिश थी पंजाबी अस्मिता को जगाकर कांग्रेस के लिए वोट जुटाने की, लेकिन चन्नी की ये कोशिश अब कांग्रेस पर भारी पड़ गई है. सबसे पहले बीजेपी ने चन्नी का ये बयान सोशल मीडियो पर अपलोड कर सवाल दागा.

ऐसे करेगी कांग्रेस यूपी और देश का विकास?- अमित मालवीय

बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ”मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़े हो कर हंस रही हैं, तालिया बजा रही हैं. ऐसे करेगी कांग्रेस यूपी और देश का विकास? लोगों को आपस में लड़ा कर?”

मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़े हो कर हंस रही है, तालियाँ बजा रही हैं…

ऐसे करेगी कांग्रेस यूपी और देश का विकास? लोगों को आपस में लड़ा कर? pic.twitter.com/h6TtmvqgZQ
— Amit Malviya (@amitmalviya) February 16, 2022

बता दें कि पंजाब में यूपी-बिहार के लाखों लोग रहते हैं जो छोटे मोटे रोजगार से सूबे की आर्थिक सेहत को दुरुस्त रखने में योगदान देते हैं, लेकिन अब इन्हीं को सियायी फायदे के लिए गाली देना कितना सही है, ये सवाल सभी पूछ रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: अपराध मुक्त यूपी का दावा, तो इतने दागियों को किसने टिकट बांटे?

Hijab Controversy: ओवैसी बोले- PM Modi को मुस्लिम महिलाओं का आशीर्वाद, तो बेटियों से हिजाब का अधिकार क्यों छीन रही है BJP

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’