न्यूयॉर्क: दो साल से अधिक समय से लापता छह साल की बच्ची न्यूयॉर्क के ग्रामीण राज्य (rural New York state) में एक घर में सीढ़ियों के नीचे एक "अंधेरे और गीले" अस्थायी कमरे में मिली. अमेरिकी पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पैसली शुल्टिस (Paislee Shultis) के चार साल की उम्र में 2019 में लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी, उस समय अधिकारियों को उसके जैविक माता-पिता, किम्बर्ली और किर्क पर संदेह था कि उन्होंने बच्ची की कस्टडी खोने के बाद उसका अपहरण कर लिया. लड़की जहां से लापता हुई थी वहां से 150 मील (240 किमी) से अधिक की दूरी पर उसे "एक गुप्त स्थान" में रखा गया था.

पुलिस ने न्यूयॉर्क के स्पेंसर शहर में एक घर के लिए तलाशी वारंट प्राप्त किया. पुलिस ने एक बयान में कहा, " बच्चे को एक अस्थायी कमरे में, घर के तहखाने की ओर जाने वाली एक बंद सीढ़ी के नीचे गुप्त अवस्था में रखा गया था, बच्ची को ढूंढने में एक घंटे से भी अधिक का समय लगा." पुलिस ने बताया, "स्टेप बोर्ड को हटाने पर बच्चे और उसके अपहरणकर्ता, किम्बर्ली कूपर शुल्टिस को अंधेरे और गीले बाड़े में छिपा हुआ पाया गया."

अपहरणकर्ताओं ने पुलिस को कई बार दिया धोखा
अधिकारियों ने कहा कि वे इस बात से हैरान हैं कि बच्ची के अपहरणकर्ता उसे इतने लंबे समय तक कैसे छुपाते रहे. पुलिस प्रमुख जोसेफ सिनाग्रा ने सीएनएन को बताया, "… दो साल की अवधि में लगभग एक दर्जन बार हम घर पर गए थे, लीड पर फॉलोअप के लिए. पिता सहित उन्होंने दो साल तक हमसे झूठ बोला और कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बेटी कहां है." बच्ची का स्वास्थ्य ठीक है और उसके दुर्व्यवहार का कोई सबूत नहीं मिला है. स्थानीय आउटलेट सीबीएस 2 ने बताया कि बच्ची ने पुलिस से अनुरोध किया कि उसके लिए मैकडॉनल्ड्स हैप्पी मील खरीदें.

यह भी पढ़ें:

भारत द्वारा 54 Chinese Apps पर बैन लगाने के बाद पहली बार बोला चीन, कही यह बात

Pakistan Crisis: पाकिस्तान में ‘बाउंड्री’ पार महंगाई, विपक्ष कर रहा अविश्वास प्रस्ताव से इमरान खान को ‘बोल्ड’ करने की तैयारी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया