Punjab Assembly Election 2022: केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) मंगलवार को फरीदकोट में चुनाव प्रचार करने पहुंचे. राजनाथ सिंह ने इस दौरान कहा कि वे फरीदकोट में पहली बार किसी सभा को संबोधित करने के लिए आए हैं. पंजाब में पहले भी वे कई सभाओं को संबोधित कर चुके हैं, परंतु इस बार जो लोगों का समर्थन मिल रहा है, उससे लग रहा है कि इस बार BJP गठबंधन की सरकार बनेगी. राजनाथ सिंह ने कहा कि जितना प्यार जितना सहयोग पंजाब से मिल रहा है उससे पक्का है कि हमारी सरकार बन सकती है. करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुलवाने में BJP का बड़ा योगदान है. सिख गुरुओं ने अपनी कौम के लिए बलिदान दिया. यदि थोड़ी हिम्मत दिखाई होती तो ननकाना साहिब आज भारत का हिस्सा होता.

राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि देश को चलाने में सबसे सक्षम पार्टी भाजपा है. भारत को अगर कोई आंख दिखाता है तो सीमा के अंदर और सीमा के पार भी भारत उसे खत्म करने का दम रखता है. पुलवामा में पाकिस्तान के कायराना हमले में कई जवान शहीद हुए, जिसके बदले में भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आंतकवादी ठिकाने खत्म किए. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश की एकता और अखंडता पर राजनीति न करे.

भारत का हिस्सा होता ननकाना साहब…

उन्होंने कहा कि पंजाब भारत की अंतरात्मा है, सिख भाइयों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. जब मैं पंजाब आता हूं तो हमें हमेशा याद आता है कि करतारपुर व ननकाना साहिब भारत का हिस्सा होता तो देश को बहुत अच्छा लगता. कुछ सियायतदान मजहब की राजनीति करते हैं, भाजपा इंसानियत की राजनीति करती है. राजनाथ सिंह ने कहा कि बहुत सी ताकतें हमारे बीच फूट डालने का काम करेंगी, उनसे हमें सावधान रहने की जरूरत है. राजनाथ ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और पंजाब पिछड़ता जा रहा है. भाजपा की सरकार बनने पर पंजाब को नवां पंजाब बनाएंगे.

सीएम का अपनी सरकार पर कंट्रोल नहीं

रक्षामंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री का अपनी सरकार पर नियंत्रण ही नहीं है, कांग्रेस आपस में लड़ रही है, गांव बसा नहीं और लुटेरे सक्रिय हैं. भाजपा पूरे देश में सबसे अच्छी प्रदेशों में सरकार चलाने वाली पार्टी है. भारत की बात अब पूरी दुनिया कान खोल कर सुनती है, यह भाजपा की ताकत से हुआ. 174 देश आज योग कर रहे हैं यह भारत को समर्थन 2014 के बाद मिला. कांग्रेस चीन की बात को सही मानती है, गलवान घाटी पर भी पार्टी ने गलत बयान दिया.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2017 में उरी में पाक ने जो कायराना कृत्य किया, उस घटना के दस मिनट बाद ही हमारी सरकार ने पाक को सबक सिखाने का फैसला किया, पाक में जाकर एयर स्ट्राइक और जमीन पर सर्जिकल स्टाइक की. भारत अब देश के अंदर और देश के बाहर दुश्मनों को मारने वाला देश है.

ये भी पढ़ें – UP Election 2022: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सपा कहने के लिए समाजवादी, बताया S और P का नया मतलब

ये भी पढ़ें – UP Election 2022: करहल में अखिलेश यादव ने लगाया पूरा जोर, कहा – बीजेपी के बूथ पर नाचेंगे भूत, मुलायम सिंह ने किया ये वादा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया