UP Election: BJP सांसद ने की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तारीफ, Akhilesh बोले- ये अनुपयोगी जी ने नहीं हमने बनवाया

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में बीजेपी (BJP) सांसद तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) की ओर से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) की तारीफ करने को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उनपर तंज कसा है. अखिलेश यादव ने तेजस्वी यादव के ट्वीट की फोटो ट्विटर पर पोस्ट करके लिखा है कि जिस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तारीफ के पुल ये बांध रहे हैं, इन्हें मालूम होना चाहिए वो अनुपयोगी जी ने नहीं हमने बनवाया था.

‘सूर्या’ मतलब सूर्य तले अंधेरा- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ”चिराग तले अंधेरा तो सुना था…भाजपाइयों के अज्ञान को देखकर तो ये कहा जा सकता है कि ‘सूर्या’ मतलब सूर्य तले अंधेरा है. जिस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तारीफ़ के पुल ये बांध रहे हैं, इन्हें मालूम होना चाहिए वो अनुपयोगी जी ने नहीं हमने बनवाया था. देखना कहीं ये भी तो उद्घाटन नहीं कर गए.”

चिराग तले अंधेरा तो सुना था…भाजपाइयों के अज्ञान को देखकर तो ये कहा जा सकता है कि ‘सूर्या’ मतलब सूर्य तले अंधेरा है।जिस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तारीफ़ के पुल ये बाँध रहे हैं, इन्हें मालूम होना चाहिए वो अनुपयोगी जी ने नहीं हमने बनवाया था।

देखना कहीं ये भी तो उद्घाटन नहीं कर गये। pic.twitter.com/kyeEL9KniN
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 17, 2022

अखिलेश ने परियोजनाओं को लेकर कसा योगी पर तंज

इससे पहले अखिलेश यादव ने झांसी में एक्सप्रेस-वे और मेट्रो के निर्माण का वादा करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर इन्हीं परियोजनाओं को लेकर तंज किया था. अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए एक ट्वीट में कहा, "झांसी में शयन कर रहे बाबाजी का ध्यान रखें. कहीं वो सपने में उठकर उस हवा-हवाई झांसी-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर या झांसी मेट्रो में विचरण करने न चलें जाएं, जिसका झूठा वादा उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद झांसी से किया था." उन्होंने इसी ट्वीट में कहा, "इस बार बुंदेलखंड की जनता इन धोखा देने वालों को खंड-खंड कर देगी."

झाँसी में शयन कर रहे बाबाजी का ध्यान रखें… कहीं वो सपने में उठकर उस हवा-हवाई झाँसी-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर या झाँसी मेट्रो में विचरण करने न चलें जाएं जिसका झूठा वादा उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद झाँसी से किया था।

इस बार बुंदेलखंड की जनता इन धोखा देनेवालों को खंड-खंड कर देगी।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 16, 2022

झांसी के दौरे पर गए थे सीएम योगी

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए झांसी के दौरे पर गए थे. उन्होंने महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और कहा था कि वह सात साल से इस मंदिर में आना चाहते थे लेकिन यहां आने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

यह भी पढ़ें-

UP की सबसे हॉट सीट Karhal में जमकर चले सियासी तीर, अखिलेश-मुलायम और अमित शाह ने लगाया पूरा जोर, अब योगी भी करेंगे प्रचार

UP Election: पांच साल बाद एक साथ चुनाव प्रचार करते दिखे अखिलेश, मुलायम और शिवपाल

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News