Mukhtar Abbas Naqvi on Hijab Row: भारत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने हिजाब विवाद (Hijab Controversy) को लेकर कांग्रेस (Congress) पर सवाल खड़े किए हैं. केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा है कि कांग्रेस ने हिजाब विवाद को हवा दी और लोगों में इसको लेकर भ्रम फैलाया. नकवी ने यह भी कहा कांग्रेस ने ही हिजाब को लेकर गलत सूचना फैलाने का अभियान शुरू किया था. हिजाब को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

गलत सूचनाएं फैलाने के लिए अभियान चला रही कांग्रेस- नकवी

एएनआई से बातचीत में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "जिस तरह से हिजाब के सांप्रदायिक आक्रोश के माध्यम से भारत की संस्कृति और संविधान पर हमला किया जा रहा है, मेरा कहना है कि इस हिजाब विवाद को हवा देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया और गलत सूचनाएं फैलाईं. उन्होंने आगे कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार हैं, वहां संगठनों को प्रदर्शन करने की अनुमति दी जा रही है.

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "मुझे बताओ कि इस देश में हिजाब कहां प्रतिबंधित है. आप सड़क पर हिजाब पहनकर घूमते हैं, आप हिजाब पहनकर बाजार में जाते हैं, आप अपने घर के चारों ओर हिजाब पहनकर घूमते हैं और हिजाब पहनकर कहीं भी जा सकते हैं. यहां उन देशों की तरह नहीं है, जहां हिजाब पर पूरी तरह से प्रतिबंध है."

देश को बदनाम करने की कोशिश में सफल नहीं होंगे लोग- नकवी

नकवी ने यह भी कहा, "अगर आपके पास संवैधानिक अधिकार हैं, तो कुछ संवैधानिक कर्तव्य भी हैं. जो लोग इस गलतफहमी में हैं कि वे इस तरह के सांप्रदायिक उन्माद, सांप्रदायिक आक्रोश और सांप्रदायिक आतंक शो के माध्यम से इस देश को बदनाम करने की कोशिश में सफल होंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है.”

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के यूपी-बिहार वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा, ”कांग्रेस पार्टी को माफ़ी मांगनी चाहिए. आप यूपी-बिहार के लोगों का सार्वजनिक तौर पर अपमान करते हुए तमाशाई बनकर उसपर तालियां बजाएं, इससे ज़्यादा कांग्रेस के मानसिक दिवालियेपन का कोई और उदाहरण हो नहीं सकता.”

यह भी पढ़ें-

Manmohan Singh पर Nirmala Sitharaman का पलटवार, कहा- आपने भारत को कमजोर बनाया, देश में भीषण महंगाई भी रही

Election 2022: पंजाब में आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, आखिरी राउंड की टक्कर से पहले ढाबे पर खाना खाते दिखे राहुल, चन्नी ने खेली फुटबॉल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया