Delhi: राजधानी दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी इलाके में कुछ संदिग्ध आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वहां एक मकान पर रेड मारी. पुलिस जब वहां पहुंची तब तक संदिग्ध फरार हो चुके थे. मकान पर लगे ताले को तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो उन्हें एक संदिग्ध बैग और कुछ डॉक्यूमेंट हाथ लगे. जिसके बाद बीडीएस और एनएसजी की टीम को बुलाया गया. एनएसजी की जांच के बाद ये साफ हो गया कि बैग में आईईडी है. IED में 3 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था.

जानकारी के मुताबिक, ये विस्फोटक गाजीपुर से मिले IED से मेल खाता था. हाल ही में कुल्लू से भी इसी तरह का विस्फोटक कार से बरामद हुआ था. जिसके बाद आईईडी को एनएसजी की टीम ने बोम्ब डिस्पोजल इक्विपमेंट की मदद से वहां से उठाकर दिलशाद गार्डन के एक पार्क लेजाकर 8 फीट गहरे गड्ढे में दबाकर डिफ्यूज किया.

IED का बैग कमरे पर छोड़कर फरार हो गया कासिम

दरअसल दिल्ली के गाजीपुर इलाके की फूलमंडी में कुछ समय पहले जो RDX मिला था उस मामले की जांच करते हुए स्पेशल सेल की टीम दिल्ली के सीमापुरी इलाके के घर में पहुंची थी. जिस मकान से IED बरामद हुआ वो कासिम नाम के शख्स का है जिसने कुछ दिन पहले एक लड़के को प्रॉपर्टी डीलर शकील के जरिये अपने मकान का सेकंड फ्लोर एक लड़के को किराए पर दिया था. 10 दिन पहले उसके साथ यहां 3 और लड़के रहने आ गए. पुलिस के पहुंचने से पहले सभी IED का बैग कमरे पर छोड़कर फरार हो गए. दरअसल गाज़ीपुर में मिले आईईडी और आरडीएक्स मामले की जांच के दौरान स्पेशल सेल ने कई दर्जन संदिग्ध फोन कॉल इंटरसेप्ट किये थे जिसके आधार पर इस घर का पता चला था.

मकान मालिक ने युवकों का नहीं कराया था पुलिस वेरीफिकेशन

सूत्रों के मुताबिक, 29 जनवरी की रात हिमाचल प्रदेश के कल्लू में पार्किग में खड़ी एक कार में हुए धमाके के तार गाजीपुर में बरामद IED से जुड़े थे. FSL की टीम ने उस कार से जो ट्रेसेस यानी मैगनेट बरामद किए थे वो भी गाजीपुर से बरामद एक्सप्लोसिव से मेल खाते हैं. आज फिर इसी कड़ी में दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी के मकान से IED बरामद हुए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक फरार संदिग्ध फर्जी नाम पते पर ओल्ड सीमापुरी के इस मकान में रह रहे थे. मकान मालिक ने उनका पुलिस वेरीफिकेशन नहीं कराया था. पुलिस को घर से कुछ कपड़े और कुछ अन्य समान भी बरामद हुए. लेकिन जिस तरीके से गाजीपुर, ओल्ड सीमापुरी के तार हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से जुड़े हैं वो देश मे बड़ी आतंकी साजिश की और इशारा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें.

Manmohan Singh पर Nirmala Sitharaman का पलटवार, कहा- आपने भारत को कमजोर बनाया, देश में भीषण महंगाई भी रही

Election 2022: पंजाब में आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, आखिरी राउंड की टक्कर से पहले ढाबे पर खाना खाते दिखे राहुल, चन्नी ने खेली फुटबॉल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया