UP Assembly Election: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि PM मोदी ने मुस्लिम महिलाओं के लिये कई कल्याणकारी काम किए हैं. आज मुस्लिम महिलाएं भी मोदी-मोदी कर रही हैं. यही वजह है कि पाखंडी पॉलिटिकल प्रोग्राम चलाने वाले लोगों के बीच यह बेचैनी का कारण बना हुआ है. उन्होंने कहा कि वह भ्रम और भय का वातावरण पैदा करना चाहते हैं. इसका अभियान शुरू कर दिया गया है. इससे किसी को कोई फायदा नहीं है.

पीएम ने तीन तलाक पर साधा था विपक्ष पर निशाना

गौरतलब है कि कल पीएम मोदी ने यूपी के फतेहपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुये तीन तलाक के खिलाफ कानून का विरोध करने के लिए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा थी कि तीन तलाक का विरोध कर रही पार्टियां स्वार्थी है और ये उनके बारे में भी नहीं सोचते जो इनको वोट दे रहे हैं.

परिवार की राजनीति हो जाती है परिवार में ही खत्म

उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कुछ नेताओं की सोच परिवार से शुरू होकर परिवार पर ही खत्म हो जाता है. उन्होंने कहा कि जनता के हितों के बारे में सोचने के बजाय परिवार हित में सोचने वाली पार्टियों से यूपी जैसा बड़ा राज्य नहीं संभाला जाएगा. यही कारण है कि यूपी एक बार फिर कहा रहा है- आएगें तो योगी ही. पीएम (PM) ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) की "यूपी दे भाई" वाली टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा, यूपी की जनता को ऐसी पार्टियों से दूर रहने की जरूरत है.

देश भर से मिलता है मुस्लिम बहन-बेटियों का आशीर्वाद

यूपी के फतेहपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, “सरकार ने जब तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाया तो पूरा कुनबा उसके खिलाफ खड़ा हो गया. मैं यह देखकर हैरान हूं कि यह लोग कितने स्वार्थी हैं कि जो लोग उनको वोट देकर सत्ता में लाते हैं, ये उनका भी भला नहीं सोच पा रहे हैं. मुझे तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने पर आज हिंदुस्तान के हर कोने से मेरी मुस्लिम बहन-बेटियां आशीर्वाद दे रही हैं, क्योंकि उनके जीवन की रक्षा का मैंने बहुत बड़ा काम किया है.”

Bihar Politics: CM चन्नी के बयान पर भड़के नीतीश कुमार, कहा- पता नहीं कांग्रेस ने किसे दे दिया है मौका

MP News: अब सदन में मंत्री और विधायक के सवाल पूछने पर दिए जाएंगे पुरस्कार, जानिए क्या है पूरा मामला

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट