Punjab Election 2022: पंजाब के Chief Electoral Officer ने मोहाली के जिला चुनाव अधिकारी और SSP को आम आदमी पार्टी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं. ये आदेश शिरोमणि अकाली दल की शिकायत पर किए गए हैं, जिसमें पार्टी ने आरोप लगाया था.

आम आदमी पार्टी ने चुनावों से संबंधित एक गाना facebook और twitter पर डाला है जो जनता की नजरों में शिरोमणि अकाली दल और अन्य राजनीतिक पार्टियों की छवि खराब करता है. शिरोमणि अकाली दल ने यह शिकायत आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 18 फरवरी को की थी.

Chief Electoral Officer की तरफ से आदेश में कहा गया है कि यह गाना MCMC (Media Certification and Monitoring Committee) की तरफ से approved नहीं है, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है. शिरोमणि अकाली दल की शिकायत के बाद, पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने सीनियर एसपी एसएएस नागर से आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ "आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और अन्य दलों के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने" के लिए प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया.

बता दें कि आम आदमी पार्टी लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने कैंपेन को तेज करती दिख रही है. वहीं पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. उससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपने कैंपेन सॉन्ग ‘इक मौका केजरीवाल ते भगवंत मान नु’ को काफी भुनाया है. हाल ही में एक वीडियो रिलीज किया गया था, जिसमें पंजाब के मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को इस पर डांस करते दिखाया गया था.

इसे भी पढ़ेंः
Jammu Kashmir Encounter: शोपियां में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक आतंकी भी मारा गया

Maharashtra: अजीत पवार का बड़ा बयान, ‘मराठों को आरक्षण देने के लिए 50 फीसदी आरक्षण सीमा को हटाने की जरूरत’

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया