Karnal Kisan Mahapanchayat: बातचीत विफल होने के बाद करनाल में मिनी सचिवालय की तरफ बढ़े सैकड़ों किसान, राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी मौजूद

Karnal Kisan Mahapanchayat: हरियाणा में किसान नेताओं और करनाल प्रशासन के बीच मंगलवार को बातचीत विफल होने के बाद हजारों किसान ‘मिनी सचिवालय’ की तरफ बढ़ रहे हैं. इसमें किसान नेता राकेश टिकैत और गुरनाम सिंह चढूनी भी मौजूद हैं. भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के चीफ गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा- करनाल प्रशासन और किसान नेताओं के बीच बातचीत विफल हो गई है. हम अलग रणनीति मंडी में तय करेंगे.

राकेश टिकैत बोले- हम हरियाणा की जेल भरने को तैयार

इधर, किसान नेता राकेश टिकैत ने ट्विट करते हुए कहा कि करनाल में सरकार किसानों की बातें सुन नहीं रही है. उन्होंने आगे कहा कि या तो खट्टर सरकार मांगें माने या हमें गिरफ्तार करे. हम हरियाणा की जेलें भरने को भी तैयार हैं.

इधर, किसानों के महामार्च को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं. करनाल स्थित नई मंडी में अलग-अलग जिलों से किसान जत्थे के साथ पहुंच रहे हैं. किसानों ने इस बात की घोषणा की है कि अनाज मंडी से होते हुए जिला सचिवालय की ओर रुख करेंगे.

The talk (between farmer leaders & Karnal district administration) has failed. We will decide the next strategy in the (Anaj) Mandi: Bharatiya Kisan Union (Chaduni) chief Gurnam Singh Chaduni in Karnal, Haryana https://t.co/xXXr7xsmOt pic.twitter.com/3dlaF3mjOS
— ANI (@ANI) September 7, 2021

इधर, किसानों के महापंचायत को देखते हुए कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंदल और पानीपत में भड़काऊ बयानों और अफवाहों को रोकने के प्रयासों के तहत मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है.

इससे पहले, करनाल के एपीस गंगा राम पुनिया ने कहा- जिला प्रशासन और पुलिस ने किसान महापंचायत को देखते हुए जरूरी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. कानून-व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए 40 कंपनियां तैनात की गई हैं. साथ ही, बिना बाधा को सार्वजनिक गतिविधियां चल रही हैं.

ये भी पढ़ें:

Kisan Mahapanchayat Update: अनिल विज बोले- शांति से जनसभा करें किसान, कानून हाथ में नहीं लेने देंगे

Kisan Mahapanchayat: हरियाणा सरकार की कमेटी कर रही किसानों से बातचीत, सीएम खट्टर बोले- उम्मीद है मसले का हल निकलेगा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News