UP Election: चुनाव आयोग ने तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा सिंह पर 72 घंटे प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है. दरअसल एक वीडियो में मतदाताओं को धमकाने के मामले में राजा सिंह पर चुनाव आयोग ने यह एक्शन लिया है.

उन्होंने धमकी भरे लहजे में एक वीडियो जारी किया था. इसमें वो कह रहे थे, " यूपी में दूसरे फेज की पोलिंग हुई है और कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा वोटिंग हुई. जो लोग योगी जी को पसंद नहीं करते उन्होंने भारी संख्या में घर से निकल कर मतदान किया है."

टी राजा यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, "जो लोग बीजेपी को वोट नहीं करते, उनसे कहूंगा कि योगी जी ने हजारों जेसीबी और बुलडोजर मंगवा लिए हैं. ये सभी यूपी के लिए निकल चुके हैं. चुनाव के बाद ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जाएगा, जिन लोगों ने योगी जी को सपोर्ट नहीं किया है. पता है न जेसीबी और बुलडोजर का क्या इस्तेमाल होता है."

अब चुनाव आयोग ने तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भारतीय दंड संहिता और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश दिया. 72 घंटे की पाबंदी शनिवार शाम छह बजे से शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और रविवार को तीसरे चरण के लिए मतदान होगा. मतगणना 10 मार्च को होगी.

इससे पहले टी राजा सिंह से चुनाव आयोग ने उनके इस बयान पर 24 घंटे में जवाब मांगा था. बीजेपी विधायक ने हिंदुओं से अपील करते हुए कहा था कि तीसरे चरण में भरपूर मतदान करें और बीजेपी को जिताएं. साथ ही कहा कि, उत्तर प्रदेश में रहना है, तो योगी-योगी कहना होगा, नहीं तो यूपी छोड़कर भागना पड़ेगा.

यही वीडियो बयान उनके लिए मुसीबत बन गया है. बयान को प्राथमिक तौर पर भड़काऊ मानते हुए चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.

यह भी पढ़ें- Punjab Elections: वोटिंग से एक दिन पहले मुश्किलों में घिरे Navjot Singh Sidhu, DSP ने दर्ज कराया मानहानि केस

यह भी पढ़ें- Watch: सिख समुदाय के प्रमुख लोगों से PM Modi की मुलाकात, नाश्ते के वक्त खुद प्लेट उठाकर दिए, बोले- इमरजेंसी में पगड़ी पहना करता था

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया