Election 2022: वोटर्स से Rahul Gandhi की अपील, ‘निडर होकर जवाब देने वाले को दीजिए वोट’

UP-Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतदान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य के लोगों से अपील की कि वे उनका साथ देने और निडर होकर जवाब देने वाले उम्मीदवार को अपना वोट दें. गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए जारी मतदान के मद्देनजर राज्य के मतदाताओं से विकास के लिए वोट देने की अपील की और कहा कि नई सरकार के गठन के साथ नया भविष्य बनेगा.

पंजाब की 117 विधानसभा सीट और उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है. गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जो जन का साथ दे, निडर होकर जवाब दे, वोट उसी को दो। पंजाब के प्रगतिशील भविष्य के लिए वोट करें.’’

जो जन का साथ दे,
निडर होकर जवाब दे,
वोट उसी को दो!

पंजाब के प्रगतिशील भविष्य के लिए वोट करें।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 20, 2022

उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘वोट उत्तर प्रदेश में पड़ेगा, बदलाव देशभर में आएगा. शांति और प्रगति के लिए वोट दें- नयी सरकार बनेगी तो नया भविष्य बनेगा.’’

वोट उत्तर प्रदेश में पड़ेगा,
बदलाव देशभर में आएगा!

शांति और प्रगति के लिए वोट दें- नयी सरकार बनेगी तो नया भविष्य बनेगा।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 20, 2022

प्रियंका गांधी ने की वोटिंग की मशीन

वहीं प्रियंका गांधी ने भी पंजाब में मतदान के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट करने की अपील की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘पंजाब के बहनों-भाइयों स्थिरता और विकास एक दूसरे के पूरक हैं. शांति, सुरक्षा एवं संपन्नता के लिए दिया गया एक-एक वोट नई सोच के साथ पंजाब की बेहतरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. पंजाब के लिए, पंजाबियत के सम्मान के लिए भारी संख्या में मतदान करें.’

पंजाब के बहनों-भाइयों स्थिरता और विकास एक दूसरे के पूरक हैं।

शांति, सुरक्षा एवं संपन्नता के लिए दिया गया एक-एक वोट नई सोच के साथ पंजाब की बेहतरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पंजाब के लिए, पंजाबियत के सम्मान के लिए भारी संख्या में मतदान करें।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 20, 2022

उन्होंने अपने एक और ट्वीट में कहा, ‘उत्तरप्रदेश के मेरे बहनों-भाइयों. इन चुनावों में आप पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. आपको प्रदेश को एक नई राजनीति के रास्ते पर ले जाना है. आपको प्रदेश के आने वाले कल को संवारना है. इस बार आपके मुद्दों को समझने और सुलझाने वाली सरकार चुनिए. वोट जरूर करिए.'

उत्तरप्रदेश के मेरे बहनों-भाइयों

इन चुनावों में आप पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आपको प्रदेश को एक नई राजनीति के रास्ते पर ले जाना है। आपको प्रदेश के आने वाले कल को संवारना है।

इस बार आपके मुद्दों को समझने और सुलझाने वाली सरकार चुनिए। वोट जरूर करिए।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 20, 2022

ये भी पढ़ें:

Family Reunited After Partition: बंटवारे के वक्त बिछड़ गया था परिवार, करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में फिर से मिला

NASA कैसे नष्ट करेगा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, क्या है इसमें खतरें?

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News