एक तरफ यूपी में तीसरे चरण की वोटिंग जारी है, वहीं चौथे चरण के लिए प्रचार ने पूरा जोर पकड़ लिया है. अखिलेश यादव ने अयोध्या की एक जनसभा में सीएम योगी पर जमकर सियासी वार किए. इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अंग्रेजी के एक अखबार ने बाबा जी का नया नाम बाबा बुलडोजर रख दिया है. उन्होंने कहा कि जबसे हवा बदली है, बीजेपी की भाषा भी बदली है.

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी चुनाव में कौन-कौन से ये लोग मुद्दे ला रहे हैं. इस चुनाव में गंगा यमुनी तहजीब बनी रहेगी. साईकिल को ऐतिहासिक बहुमत से जीत दिलाईए. यह चुनाव सरकार बनाने का है. यूपी को बदहाली से खुशहाली की और हम ले जाएंगे. यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है. यूपी में 11 लाख पद खाली हैं. अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि ये सरकार बनाने का चुनाव है। संविधान बचाने का भी ये चुनाव है. ये न केवल यूपी बल्कि देश को संदेश देने का काम करेगा.

इससे पहले उन्नाव की रैली में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे लिए कहते हैं कि हम 12 बजे सोकर जगते हैं. क्या दुरबीन से देखते हैं बाबाजी, हम भी देखते हैं कि उनके घर पर धुआं उड़ता है. उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्र, बीएड, बीपीएड के हमारे साथियों को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी. 69000 भर्ती वालों को आरक्षण के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी. हमारे बाबा सीएम ने नौजवानों के सपने तोड़ दिए. बाबा सीएम 24 घंटे काम करते है इसीलिए इतने लोग बेरोजगार हैं.

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी का विकास भाजपा ने रोका है. इनका हर वादा जुमला निकला. इन्होंने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे. कोई फसल एमएसपी पर खरीदी हो तो बता दो आप. ठंडे हो गए भाजपा वाले. जैसे-जैसे वोट पड़ रहा है इनके नेता सुन्न पड़ते जा रहे हैं. जिस समय उन्नाव की जनता वोट डालेगी ये लोग शून्य हो जाएंगे. अंतिम चरण में भाजपा के बूथों पर भूत नाचेंगे. अगर भाजपा दोबारा आ गई सत्ता में तो ₹200 में पेट्रोल बेचेगी याद रखना. ये लोग कह रहे थे कि गर्मी निकाल देंगे. पहले और दूसरे चरण के बाद ये ठंडे पड़ गए. और जब बांगरमऊ वाले वोट डालेंगे तो जो धुआं उड़ाते हैं वो धुआं हो जाएंगे.

जम्मू कश्मीर के डोडा में लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, पिस्तौल-मैगजीन समेत अस्ला बारूद बरामद

Punjab Election: पंजाब की 117 सीटों पर वोटिंग आज, अमरिंदर-सिद्धू और चन्नी समेत इन नेताओं की किस्मत दांव पर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली