उत्तर प्रदेश के चौथे चरण के प्रचार में धार आ गई है. इस चरण के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव धुआंधार प्रचार कर रहे हैं. इस दौरान अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी सरकार पर जमकर वार किए. अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री का काम है नाम बदलना. अब एक अंग्रेजी अखबार ने इनका ही नाम बदलकर बाबा बुलडोजर कर दिया है. अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि जैसे ही जनता का वोट पड़ा है, इनका बुलडोजर मेंटिनेंस में चला गया है.

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं से अच्छा झूठ कोई नहीं बदला है. भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ, बड़े नेता बड़ा झूठ और सबसे बड़े नेता सफेद झूठ बोल रहे हैं. अखिलेश यादव ने किसानों से कहा कि न आपको खाद मिली और न डीएपी. खाद की बोरी से भी 5 किलो खाद चोरी हो गई है.

अखिलेश यादव ने कहा इन लोगों ने हवाई जहाज, हवाई अड्डा, पानी का जहाज, बंदरगाह, रेलगाड़ी और स्टेशन सब बेच दिया. इन लोगों ने तीनों काले कानून किसानों के हित में वापस नहीं लिए, बल्कि वोट के लिए इन्हें वापस लिया गया. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी वाले एबीसीडी बहुत सुना रहे हैं, उन्होंने कहा कि काका गए तो बाबा भी चले जाएंगे. काका का मतलब है काले कानून.

अखिलेश यादव ने कहा कि रोजगार के लिए लोग संघर्ष करते रहे, लेकिन सरकार ने रोजगार नहीं दिया. समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो सभी के लिए रोजगार देंगे. ये जो आउटसोर्स करने का काम चल रहा है उसे भी हम समाप्त करने का काम करेंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा बुलडोजर की भाषा बदल गई है. जनता डबल इंजन, झूठ बोलने वालों की पटरी निकालेगी. ये भारतीय जनता पार्टी नहीं हारती जनता पार्टी है.

अखिलेश यादव ने योगी सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि गर्मी निकालने वाले बाबा बुलडोजर की जनता वोट डालकर भाप निकाल देगी. अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा पांच साल तक कौन सी टेबलेट आपको देते रहे हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि कारखाने लगाएंगे.

जम्मू कश्मीर के डोडा में लश्कर-ए-तैयबा का संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, पिस्तौल-मैगजीन समेत अस्ला बारूद बरामद

Punjab Election: पंजाब की 117 सीटों पर वोटिंग आज, अमरिंदर-सिद्धू और चन्नी समेत इन नेताओं की किस्मत दांव पर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया