गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाइट सोसायटी अब बाहरी लोगों के लिए पूरी तरह से बंद कर दी गई है। अब अगर इस सोसाइटी के लोगों द्वारा बाहर से अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त को लाने पर 11000 रुपए का जुर्माना देना होगा। रिवर हाइट सोसायटी के प्रेसिडेंट सुबोध त्यागी ने बताया कि Corona Virus के बढ़ते प्रकोप के कारण यह फैसला लिया गया है।
गाजियाबाद, रिवर हाइट्स सोसाइटी बाहरी लोगों के लिए बंद कर दी गई है। जो भी सोसाइटी के लोग बाहर से अपने रिश्तेदारों को लेकर आएंगे उन लोगों को ₹11000 का फाइन देना होगा जब तक वो यह फाइन नहीं भरेगा उसका बिजली-पानी कनेक्शन काट दिया जाएगा: सुबोध त्यागी,प्रेसिडेंट RWA रिवर हाइट्स राजनगर pic.twitter.com/neYMZQj5tb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2020
सुबोध त्यागी ने बताया कि सोसाइटी के जो भी लोग बाहर से अपने रिश्तेदारों या दोस्तों को लेकर आएंगे उन्हें 11 हजार रुपए का फाइन देना होगा और अगर उन्होंने फाइन नहीं भरा तो उनके घर का बिजली और पानी का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को सोसाइटी के अंदर में ना लाए। सोसाइटी में कुल 4000 फ्लैट हैं अगर ऐसे में सोसाइटी को सील किया गया तो लोगों को भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। फाइन से जमा होने वाले सारे पैसे प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किए जाएंगे।
यह सारे पैसे प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किए जाएंगे। सोसाइटी लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को सोसाइटी में ना लाए। सोसाइटी में 4000 फ्लैट हैं अगर सोसाइटी को सील किया गया तो लोगों को काफी दिक्कतें होंगी: सुबोध त्यागी, प्रसिडेंट RWA रिवर हाइट्स राजनगर https://t.co/32Q7uJFuP0 pic.twitter.com/KaMl2o9rg6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2020
अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के इस आदेश का सोसायटी के लोगों द्वारा विरोध जारी है। स्थानीय निवासी प्रमोद धनकड़ का कहना है कि इस तरह का फरमान जारी करना गलत है और यह एसोसिएशन की मनमानी है। प्रशासन से इसकी शिकायत की जाएगी।
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





