साल 2008 के अहमदाबाद सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में 38 दोषियों को मौत की सजा सुनाए जाने के विशेष अदालत के फैसले की सराहना करते हुए BJP की गुजरात इकाई द्वारा किए गए ट्वीट को ट्विटर ने एक विवाद के बाद हटा दिया है.

गुजरात BJP के प्रवक्ता यग्नेश दवे ने रविवार को कहा, ‘2008 के सिलसिलेवार बम विस्फोटों के फैसले पर किए गए पोस्ट को किसी की शिकायत के बाद ट्विटर ने हटा दिया है.’ उन्होंने कहा कि यह ट्वीट अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया जताते हुए किया गया था.

ट्वीट में क्या था

इस ट्वीट में एक कार्टून डाला गया था. कार्टून में कुछ पुरुषों को टोपी पहने हुए दिखाया गया था, जो फांसी के फंदे से लटके हुए थे. इसकी पृष्ठभूमि में एक तिरंगा और बम विस्फोट के दृश्य को दर्शाने वाला एक चित्र था, जिसके ऊपरी हिस्से में दाएं कोने पर ‘सत्यमेव जयते’ लिखा हुआ था.

गुजरात BJP के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट

इसे अहमदाबाद सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में विशेष अदालत के फैसले के एक दिन बाद शनिवार को गुजरात BJP के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया था. अदालत ने इस मामले में 38 दोषियों को मौत की सजा और 11 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. इन धमाकों में 56 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 200 से अधिक अन्य व्यक्ति घायल हो गए थे.

ये भी पढ़ें:

चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए राहुल, प्रियंका और अखिलेश, यही लोग उड़ाते थे जन धन खाते का मजाक : जेपी नड्डा

बर्फ से ढके पहाड़ी इलाकों में वैक्सीन पहुंचाने के लिए सेना का जुगाड़, ड्रोन से कर रहे सप्लाई

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट