Delhi News: राजधानी दिल्ली में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है. दिल्ली पुलिस ने अपने ही विभाग के दो कॉन्स्टेबल को एक बिजनेसमैन के अपहरण और फिर फिरौती वसूल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मियों के नाम प्रमोद और सुमित है. दोनों फिलहाल फर्स्ट बटालियन में तैनात थे.

पुलिस के मुताबिक ये दोनों प्रसाद नगर और देश बंधु गुप्ता थाना इलाके में चल रही जीन्स फैक्टिरी और स्पेयर पार्ट्स फैक्टिरी के मालिक से बड़ी बड़ी कंपनी के नकली माल बनाने का आरोप लगाकर जबरन उगाही कर रहे थे.

एक व्यापारी का अपहरण कर 3 लाख रुपये की वसूली भी की

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक़ प्रसाद नगर थाना में जीन्स फैक्टिरी चलाने वाले व्यापारी ने शिकायत की थी कि कुछ पुलिस कर्मियों ने उसकी फैक्टिरी में पहुंचकर उसे बड़े ब्रांड की नकली जीन्स बनाने के नाम पर पहले धमकाया और फिर उसका अपनी गाड़ी में अपहरण कर लिया. शिकायत के मुताबिक ये लोग उसे अपनी गाड़ी में घुमाते रहे और 5 लाख की डिमांड की. बाद में मामला 3 लाख रुपये में तय हुआ. और जब पीड़ित का रिश्तेदार 3 लाख रुपये लेकर पहुँचा तब उसे छोड़ा गया.

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया. पुलिस के मुताबिक इसी दौरान देश बंधु गुप्ता थाना इलाके में भी स्पेयर पार्ट्स बनाने वाले एक व्यापारी ने भी शिकायत दी थी.

सीसीटीवी में दर्ज गाड़ी के नंबर से आरोपी पुलिसकर्मियों तक पहुंची पुलिस

दिल्ली पुलिस में डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की आई10 गाड़ी नज़र आई. पुलिस ने जब गाड़ी के नंबर से पड़ताल बढ़ाई तो आरोपी पुलिसकर्मियों तक पहुँची. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये गाड़ी आरोपी पुलिसकर्मी के रिश्तेदार की थी. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इनका एक तीसरा साथी मंजीत भी इनके साथ शामिल था. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अभी तक इनके इन्ही दो मामलों में शामिल होने की बात सामने आई है. पुलिस इसी मोडस ओपेरण्डी से दिए गए कुछ और मामलों की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं ये इस तरह की कोई और वारदातों में शामिल तो नही थे.

यह भी पढ़ें.

यूपी चुनाव को लेकर ओवैसी का बड़ा दावा, बोले- 100 सीटों पर लड़ेंगे और जीतेंगे, दूसरी पार्टियों पर लगाया ये आरोप

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट