UP Election 2022: यूपी चुनाव को लेकर जुबानी जंग जारी है. आज समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के ‘साइकिल और बम’ वाले बयान पर पलटवार किया. अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के बयान से जुड़ी खबर और उनके एक पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा किया है. इस ट्वीट में पीएम मोदी नीदरलैंड के प्रधानमंत्री का साइकिल के लिए शुक्रिया कह रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को हरदोई की रैली में कहा था, ”जितने भी धमाके हुए सब समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान साइकिल पर रखकर किये गये और मैं हैरान हूं कि उन्होंने (आतंकियों) साइकिल को क्‍यों पसंद किया, 2006 में काशी में बम धमाका हुआ था, संकट मोचन मंदिर में धमाका किया गया, कैंट रेलवे स्टेशन पर हमला किया गया और तब यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार थी.”

अहमदाबाद धमाके में अदालत के फैसले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”अभी दो दिन पहले ही अहमदाबाद बम धमाके के दोषियों को सजा सुनाई गई है और अनेक आतंकवादियों को फांसी की सजा मिली है. आज मैं विशेष तौर पर इसका जिक्र इसलिए कर रहा हूं क्योंकि कुछ राजनीतिक दल ऐसे ही आतंकवादियों के प्रति मेहरबान रहे हैं और ये राजनीतिक दल वोट बैंक के स्वार्थ में आतंकवाद को लेकर नरमी बरतते रहे हैं.”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साल 2012 में जब सपा सत्ता में आई तो उसने आतंकवादियों पर से बम धमाकों का मुकदमा वापस लेने का फैसला किया था, ऐसे लोगों को आप अगर मौका देंगे तो ये अपनी वारदातें करेंगे.

यूपी में तीन चरणों में 172 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. अब चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे.

रायबरेली में बोले सीएम योगी- बुलेट ट्रेन की स्पीड जैसा विकास या ‘पंचर वाली साइकिल’ चाहते हैं

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट